{"_id":"6071fa638ebc3e593a18a1c6","slug":"two-sog-formed-in-district-four-new-also-prepaired-city-office-news-ali260801345","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो एसओजी गठित, चार और होंगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो एसओजी गठित, चार और होंगी तैयार
विज्ञापन
अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने नई कार्ययोजना तैयार की है। अब जिले में एक से अधिक एसओजी सर्विलांस टीम के साथ काम करेंगी। फिलहाल उन्होंने दो एसओजी का गठन कर दिया है। चार नई एसओजी कैटेगिरीवार जल्द गठित की जाएंगी, जो दो नई एसओजी बनाई हैं, वह देहात व शहर में अलग-अलग काम कर रही हैं, जबकि मुख्य एसओजी/सर्विलांस सीधे उनके अधीन काम कर रही है।
जिले में पुलिस की एक एसओजी और एक सर्विलांस टीम स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के रूप में सीधे एसएसपी के अधीन काम करती है। किसी विशेष मुकदमे, किसी विशेष अपराधी, किसी घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर इस टीम को लगाया जाता है। ज्यादातर इस टीम का मुख्यालय एसएसपी आवास या एसएसपी दफ्तर में होता है।
मगर अलीगढ़ जिले में एसएसपी ने फिलहाल दो और नई एसओजी तैयार कर दी हैं, जिसमें एक एसओजी एसपी सिटी के अधीन और एक एसपी देहात के अधीन काम कर रही है। इन दोनों टीमों में एक-एक दरोगा, चार-चार सिपाही के अलावा एक सर्विलांस में दक्ष सिपाही मय तकनीकी संसाधनों के लगाया गया है।
विज्ञापन
कैटेगिरी वार चार टीमें और बनेंगी
एसएसपी ने बताया कि अभी चार एसओजी टीमें और बनाई जाएंगी। ये कैटेगिरी वार काम करेंगी। जैसे लुटेरों, डकैतों और झपटमारों पर एक टीम काम करेगी। टॉप-10 सूची के अपराधियों, माफिया, गिरोहबद्ध अपराधियों पर एक टीम काम करेगी। इसके अलावा नारकोटिक्स अपराध से जुड़े गैंगों पर एक टीम काम करेगी। अन्य टीम फील्ड पर लगाई जाएगी। इसके लिए टीम के चयन पर विचार चल रहा है।
- थानों में काम की अधिकता को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच को मजबूत किया जा रहा है। अभी देहात व शहर की दो टीमें तैयार कर दी गई हैं। चार टीमें और जल्द तैयार होंगी। साथ में क्राइम ब्रांच का एक सामूहिक मुख्यालय सुरक्षा विहार में बनेगा, जिसमें एरियावार उनको रूम भी आवंटित किए जाएंगे। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी