{"_id":"5f67bdf98ebc3eded2204cd4","slug":"two-sides-clash-stone-firing-one-in-critical-condition-in-barheti-city-office-news-ali2443203119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहेती में दो पक्षों में टकराव, पथराव-फायरिंग, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहेती में दो पक्षों में टकराव, पथराव-फायरिंग, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन
झगड़े के दौरान क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर से सटे क्वार्सी क्षेत्र के गांव बरहेती में रविवार देर रात बाइक को टक्कर मारने और युवती से अभद्रता से उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस पर दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने उनको दौड़ा लिया। पकड़ में आए एक व्यक्ति को जमकर पीटा और पथराव कर उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में ग्रामीण घायलों को लेकर थाने आ गए। दोनों पक्ष अलग- अलग समुदायों से हैं। देर रात घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा था। गांव में तनाव के हालात बन गए। पुलिस पड़ताल में जुटी थी। एक पक्ष के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
गांव बरहेती निवासी रजत के परिवार की महिला प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रजत देर रात अपनी बहन लक्ष्मी (19) संग मेडिकल कॉलेज से बाइक पर खाना देकर बाइक पर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के तालाब में मछली पालन का पट्टा लेने वाले गुड्डू उर्फ चाहत निवासी नई बस्ती बन्नादेवी का नौकर अनवार निवासी बहरामपुर जवां मछलियों को चारा डालकर बाइक से लौट रहा था। उसने रजत की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद हुए विवाद में दोनों में मारपीट हुई। आरोप है कि अनवार ने रजत की बहन संग अभद्रता कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इसे लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पाकर पट्टा मालिक गुड्डू एसक्रॉस कार में साथी शाकिर संग पहुंच गया। उसने पहुंचते ही लाइसेंसी पिस्टल से आधा दर्जन राउंड फायरिंग कर दी। इस में गांव के प्रमोद के बाजू को रगड़ती हुई गोली निकल गई।
फायरिंग व मारपीट के शोर पर काफी संख्या में लोग गांव से एकत्रित होकर पहुंच गए और उन्होंने गुड्डू पक्ष को दौड़ा लिया। इस दौरान गुड्डू तो पिस्टल से फायरिंग करता हुआ भाग गया, जबकि ग्रामीणों ने उसके साथ आए शाकिर व अनवार को जमकर पीटा। उन्होंने पथराव कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में घायलों को लेकर थाने आ गए। सिर में चोट लगने के कारण शाकिर की हालत बेहद नाजुक है। उसको मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। इसी बीच खबर पाकर इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल मौके पर पहुंच गए। वहां से पुलिस क्षतिग्रस्त कार को भी खिंचवाकर थाने ले आई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाने पर भीड़ को ध्यान में रखते हुए वहां पीएसी बुला ली गई।
विज्ञापन
खबर पाकर एसडीएम कोल अनीता यादव, एसीएम रंजीत सिंह, सीओ प्रथम सुदेश गुप्ता भी थाने आ गए। अधिकारियों ने समझाकर भीड़ को वापस गांव भेजा, जबकि घायलों को अलग-अलग जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज भेजा गया। देर रात गांव में फोर्स जमा था। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली थी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। रजत पक्ष का आरोप था कि युवती से अभद्रता को लेकर विवाद हुआ, जबकि गुड्डू पक्ष के अनुसार दुर्घटना को लेकर विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार फिलहाल माहौल सामान्य है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-गांव बरहेती में दो पक्षों में टक्कर को लेकर मारपीट के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। दोनों ओर से कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-रंजीत सिंह एसीएम द्वितीय