{"_id":"59dfcf684f1c1b76678b56fe","slug":"two-schoolgirls-locked-up-in-school-toilets-for-4-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 घंटे स्कूल के शौचालय में बंद रहीं दो छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 घंटे स्कूल के शौचालय में बंद रहीं दो छात्राएं
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय बरौली में स्कूल बंद होने के चार घंटे बाद तक दो छात्राएं शौचालय में ही कैद रहीं। यह दोनों कक्षा 2 की छात्राएं हैं। शाम को जब शौचालय की सफाई करने महिला सफाई कर्मी पहुंची, तब बच्चियों के शौचालय में बंद होने का पता चला।
ग्रामीणों के सहयोग से शौचालय का ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को इस मामले की जांच करने और कार्रवाई की बात कही है।
बताते हैं कि प्राथमिक विद्यालय बरौली में इलमा पुत्री शब्बीर और शाइना पुत्री अली हसन कक्षा दो में पढ़ती हैं। दोनों स्कूल के शौचालय में शौच के लिए गई थीं। अंदर से कुंडी लगा रखी थी। उनके शौच कर वापस आने से पहले ही स्कूल की छुट्टी हो गई।
विज्ञापन
दोपहर में एक बजे स्कूल बंद कर प्रधानाध्यापिका समेत सभी पांच शिक्षक चले गए। शौचालय में भी ताला बंद कर दिया गया था, जिससे दोनों बच्चियां बाहर नहीं निकल पाईं। देर तक बच्चियों के घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हाल उन्हें तलाश रहे थे।
बताते हैं कि शाम करीब साढ़े चार बजे महिला सफाई कर्मी स्कूल में सफाई करने पहुंची तो बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर गांव वालों को बताया। ग्रामीणों ने शौचालय का ताला तोड़कर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला।
इस संबंध में प्रधानाध्यापिका मीरा देवी से संपर्क का प्रयास किया गया किंतु उनका मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ।