{"_id":"5ef9f4f88ebc3e42fd1f65ae","slug":"two-persons-killed-in-road-accident176","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अनियंत्रित ट्राॅले ने कई वाहनों में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, 12 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अनियंत्रित ट्राॅले ने कई वाहनों में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, 12 घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महिला
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर पचपेड़ा के पास सोमवार सुबह करीब 11.45 बजे एक तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गया। दिल्ली से आ रही अर्टिगा कार व स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारने के बाद ट्राला सवारियों से भरे टैंपों को रौंदते हुए हाईवे के किनारे खेत में जाकर पलट गया। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर लिया है।
कस्बे के खिजरपुर के रहने वाले राम कुमार शर्मा (54) खाद्य विभाग में कर्मचारी थे। सोमवार सुबह वह अपने बेटे दीपक कुमार शर्मा (34) के साथ गभाना से अलीगढ़ आ रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड पर पचपेड़ा के पास पहुंचे तो अलीगढ़ से दिल्ली की ओर खाली जा रहा ट्रॉला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। वाहन की गति बहुत अधिक थी। इसके बाद ट्राला दिल्ली से अलीगढ़ की ओर आ रही अर्टिगा कार से टकराया। इसके बाद रामकुमार शर्मा की स्कूटी को टक्कर मार दी। फिर सवारियों से भरे एक टैंपो को रौंदता हुआ हाईवे से नीचे खेतों में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर ही राम कुमार शर्मा और दीपक कुमार शर्मा की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं, मौके पर जाम भी लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु किया। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनमें अर्टिगा कार सवार दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी सैफ हुसैन, उनकी पत्नी किश्वर हुसैन, बेटी अलीना, साला सलमान और कार का ड्राइवर अभिषेक जैन शामिल हैं। ये लोग दिल्ली से फिरोजाबाद अपनी ससुराल जा रहे थे। टैंपो सवार विजहरा निवासी बनवारी, नीरज, उसकी पत्नी सुषमा, बेटी चुनमुन, कृष्णा, रीति और गिरधरपुर निवासी लालता प्रसाद भी घायल हो गए।
विज्ञापन
बच्चों से कह कर गए थे मिठाई लेकर आएंगे
गभाना। रामकुमार शर्मा और उनके बेटे की मौत का समाचार जब उनके गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। दीपक शर्मा की पत्नी पूनम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसके दो बच्चे हैं आशीष और धौलो। दोनों को यह बताया गया है कि उनके पापा की तबीयत खराब हो गई है और अस्पताल में हैं। मोहल्ले वालों के मुताबिक पिता और पुत्र दोनों छोटे बच्चों से यह कह कर गए थे कि वह उनके लिए शहर से बहुत सारी मिठाइयां और नमकीन लेकर आएंगे।

हादसे में घायल बालिका घायल
- फोटो : AMAR UJALA
हादसे में घायल बालिका
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो स्कूटी
- फोटो : AMAR UJALA
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो स्कूटी