{"_id":"67536321a11fb7a02f069d97","slug":"two-people-injured-in-accidents-died-case-registered-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101090-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हादसों में घायल हुए दो लोगों की मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हादसों में घायल हुए दो लोगों की मौत, मुकदमा दर्ज
Sat, 07 Dec 2024 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:18 AM IST
सार
जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास एक अज्ञात युवक पुलिस को घायल अवस्था में पड़ा मिला था। जीटी रोड पर गांव फरीदपुर के पास बाइक सवार राम खिलाड़ी कार की टक्कर से घायल हो गए थे। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बीते दिनों अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने में 6 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास एक अज्ञात युवक पुलिस को घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त जिला फर्रुखाबाद के गांव कुलरिया निवासी बालक राम (40) के रूप में हुई है। परिजनों ने 6 दिसंबर को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वहीं, 2 दिसंबर की शाम जीटी रोड पर गांव फरीदपुर के पास बाइक सवार राम खिलाड़ी (50) कार की टक्कर से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 6 दिसंबर को थाने में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन