{"_id":"69e5473fec3bc8ed86035954","slug":"two-people-including-a-woman-died-in-road-accidents-in-jawan-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101907-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जवां में सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जवां में सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
क्षेत्र में रविवार को दो स्थानों पर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
थाना पुलिस के मुताबिक अलीगढ़-मुरादाबाद हाइवे पर कस्बा जवां में एक हॉस्पिटल के पास सुबह करीब 5:00 बजे टेंपो में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें भट्ठा मजदूर महिला मंजली (42) पत्नी धर्मदास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति के अलावा रिश्तेदार जितेंद्र घायल हुए हैं। भट्ठा स्वामी ने बताया कि धर्मदास व उसके परिजन पिछले 18 वर्ष से उनके यहां काम कर रहे थे, 10 दिन पहले ही वे अपने गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे, वहां ले लौटने पर उनके साथ दुर्घटना हो गई।
वहीं क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर छेरत निवासी कुंवरपाल (23) पुत्र रमेश चन्द्र की उस समय मौत हो गई जब वह शाम करीब 4:00 बजे अपनी बाइक से साथा चीनी मिल गए थे। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वह टॉयलेट करने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी कासिमपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनमें टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ धीरज यादव ने बताया कि कुंवरपाल के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार किया है, जबकि महिला के शव को प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।