फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people, including a teenager, died due to electric shock

अलीगढ़: मकान में सरिया खड़ा करते ही दौड़ा करंट, किशोर समेत दो की मौत, एक की दो दिसंबर को होनी थी शादी

Fri, 02 Oct 2026 10:14 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 02 Oct 2026 10:14 AM IST
सार

दादों के गांव कंचनपुर में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोर और मजदूर की जान चली गई, हादसा उस समय हुआ जब दोनों पिलर के लिए तैयार सरिया का जाल खड़ा कर रहे थे।

विज्ञापन
Two people, including a teenager, died due to electric shock
मृतक संदीप व सैजुल, संदीप की मौत पर विलाप करते पिता - फोटो : फाइल फोटो व संवाद

विस्तार

दादों के गांव कंचनपुर में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोर और मजदूर की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों पिलर के लिए तैयार सरिया का जाल खड़ा कर रहे थे।

विज्ञापन


कंचनपुर निवासी गौस मोहम्मद के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। बारिश में कच्चा मकान गिरने के बाद मलबा हटाकर नए मकान के पिलर के लिए सरिया का जाल तैयार किया जा रहा था। इसमें गौस मोहम्मद का 14 वर्षीय पुत्र सैजुल और गांव का ही बदन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया है कि पिलर के लिए जाल खड़ा करते समय सरिया मकान के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। जाल में करंट उतरने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। अचेत होने पर आसपास के लोग उन्हें सांकरा के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से छर्रा और फिर अलीगढ़ रेफर किया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन से पहले भी हादसे हो चुके हैं। दोनों मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लेंटर डालते समय लोहे का सरिया 11 केवी सांकरा फीडर की लाइन के संपर्क में आया था। करंट लगने से संदीप और फैजुल गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। - संदीप कुमार,अवर अभियंता।

दो दिसंबर को होनी थी संदीप की शादी, घर में छाया मातम
गांव कंचनपुर में एक साथ दो मौतों से मातम छाया हुआ है। संदीप की शादी दो दिसंबर को कासगंज के सोरों क्षेत्र के मिलकुनिया गांव निवासी युवती से होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही मंगेतर भी गांव पहुंच गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल था।

संदीप दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता बदन सिंह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हुए। घर पहुंचते ही वह फफक पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते रहे। वहीं, सैजुल गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। ग्रामीणों के अनुसार वह पढ़ाई में काफी अच्छा था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

ग्रामीण सत्य प्रकाश शाक्य ने बताया कि गांव में हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर होने के साथ काफी नीचे झूल रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले फाल्ट की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया था। ग्रामीण रेवाराम के अनुसार कुछ दिन पहले लोडर वाहन पर बिजली का तार टूटकर गिर गया था। इससे तीन लोग झुलसे थे। मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया है कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों की मौत अलीगड़ मेडिकल कॉलेज में हुई है। पोस्टमार्टम कराने की जिम्मेदारी स्थानीय थाना पुलिस की थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नही कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed