फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth beats up girlfriend for refusing to marry; case registered

Aligarh News: शादी से इन्कार पर युवक ने प्रेमिका को पीटा, केस दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 03:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Youth beats up girlfriend for refusing to marry; case registered
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
क्वार्सी थाना क्षेत्र में शादी से इन्कार करने पर एक युवक ने प्रेमिका को बाल पकड़ कर पीटा। चीख-पुकार पर लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की शिकायत पर क्वार्सी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती रामघाट रोड स्थित आई सेंटर में नौकरी करती है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात सासनी गेट क्षेत्र के रोहित से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। युवती ने परिजनों के सामने रोहित से शादी की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


परिवार ने इस रिश्ते से इन्कार कर दिया, जिसके बाद युवती ने रोहित से बातचीत बंद कर दी। बातचीत बंद होने से नाराज रोहित आई सेंटर पहुंचा और युवती पर बात करने का दबाव बनाया। सेंटर से बाहर आने पर दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद रोहित ने युवती को बाल पकड़कर पीटा। सड़क पर हंगामा देख आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ सर्वम सिंह के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed