{"_id":"6898f77e9b8510edbe08ec97","slug":"two-parties-clashed-in-chandaus-when-they-were-stopped-from-drinking-alcohol-four-injured-in-stone-pelting-aligarh-news-c-111-1-sali1004-101030-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चंडौस में शराब पीने से रोकने पर भिड़े दो पक्ष, पथराव में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चंडौस में शराब पीने से रोकने पर भिड़े दो पक्ष, पथराव में चार घायल
Mon, 11 Aug 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
गांव जामनका में शनिवार की रात करीब नौ बजे धार्मिक मूर्ति के पास बैठकर शराब पीने से रोकने पर रोकने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया, इसमें चार लोग घायल हो गए। दो की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहर एक चबूतरा बना हुआ है, वहां पर एक धार्मिक मूर्ति लगी हुई है, जहां शनिवार रात करीब नौ बजे दूसरे समुदाय के कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसका विरोध करने युवक भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे। बाद में ग्रामीण उनके घर इसकी शिकायत करने पहुंचे तो उनके परिवार और मोहल्ले के लोगों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पथराव में दीपक, सतेंद्र, सुभाष और राहुल घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से सुभाष व राहुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दीपक की तहरीर पर सलमान, हसीम, सहीर, हकीम, हामिद, अलीहसन, फिदा हुसैन के अलावा छह अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि कुछ युवक चबूतरे बैठकर शराब पीते है। पहले भी उन्हें ग्रामीणों ने टोका था। शनिवार रात इसकी शिकायत करने दूसरे पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे तो उन्होंने पथराव कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।