{"_id":"68eebd4b4bb0efe9c401ec7e","slug":"two-parties-clashed-during-ration-dealer-elections-many-injured-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101653-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राशन डीलर चुनाव में भिड़े दो पक्ष, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राशन डीलर चुनाव में भिड़े दो पक्ष, कई घायल
विज्ञापन
गांव बढ़ेपुरा में निलंबित राशन डीलर प्रमोद कुमार की जगह नया डीलर चुनने के लिए मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय टीम गांव पहुंची। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद गांव के दो पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।
सुनहरी सिंह पक्ष का कहना था कि अधिकारियों को आधार कार्ड दिखाने के बाद ही प्रत्याशियों को समर्थन दिया जाए। इस बात पर सुवेश नायक पक्ष भड़क गया और विवाद झगड़े में बदल गया। निलंबित प्रधान अंजू देवी के पति सुवेश नायक ने आरोप लगाया कि चुनाव स्थगित करवाने के मकसद से विरोधियों ने हंगामा किया।
मारपीट में सुवेश नायक पक्ष के नाथू सिंह, मलखान सिंह, लटूरी और निलंबित प्रधान अंजू देवी घायल हुए। वहीं सुनहरी पक्ष से विजयपाल सिंह, भूरे सिंह और अतरपाल सिंह घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दोनों पक्षों में पहले से ही प्रधानी को लेकर रंजिश है। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।