{"_id":"680e96dad7317608f40c630f","slug":"two-parties-clash-for-killing-a-chicken-seven-people-arrested-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101858-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 12 मुर्गे अचानक मरे, आरोप में दो पक्ष भिड़े, सात लोग पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 12 मुर्गे अचानक मरे, आरोप में दो पक्ष भिड़े, सात लोग पाबंद
Mon, 28 Apr 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:13 AM IST
सार
मुसब्बिर खान के 12 मुर्गे अचानक मर गए। उन्होंने मोहल्ले के जमील पर मुर्गों को जहर देकर मारने के आरोप में पुलिस से शिकायत की। शिकायत का पता चलने पर दोनों पक्षों में देर शाम लाठी डंडे चले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढ़ासी गांव में एक व्यक्ति के 12 मुर्गों की मौत हो गई। इस पर शक में पड़ाेसी से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन
बुढ़ासी के मुसब्बिर खान के 12 मुर्गे अचानक मर गए। उन्होंने मोहल्ले के जमील पर मुर्गों को जहर देकर मारने के आरोप में पुलिस से शिकायत की। शिकायत का पता चलने पर दोनों पक्षों में देर शाम लाठी डंडे चले।
विज्ञापन
इसमें मुसब्बिर, खालिद व रूबी घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष से खालिद व मुसब्बिर दूसरे पक्ष मोहसिन, नफीस अहमद, जहीर अहमद, अनीश अहमद, सफीक अहमद व मोनिश को पाबंद किया है।
विज्ञापन