फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two new centers for 11th-Diploma Engineering Entrance Examination built

AMU: नए पाठ्यक्रमों में पढ़ाई होगी शुरू, 11वीं-डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के बने दो नए केंद्र

Sun, 02 Feb 2025 03:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 03:32 AM IST
सार

यूनिवर्सिटी में 11वीं और डिप्लोमा की प्रवेश परीक्षा होने के दौरान विद्यार्थियों की संख्या काफी होती है। ऐसे में मलप्पुरम (केरल) और मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में परीक्षा केंद्र बनाया है।

विज्ञापन
Two new centers for 11th-Diploma Engineering Entrance Examination built
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12 से ज्यादा नए पाठ्यक्रमों में पढ़ाई शुरू होगी। इसके साथ ही 11वीं और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी के साथ ही मलप्पुरम (केरल) और मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन


प्रवेश समिति की बैठक में नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने पर मुहर लगी थी। अब इन फैसलों पर 8 फरवरी को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मुहर लगेगी। इसमें इंतजामिया पाठ्यक्रम में कितनी सीटें होंगी, शुल्क का स्वरूप क्या होगा, इसकी औपचारिक घोषणा होगी। यूनिवर्सिटी के सहायक परीक्षा नियंत्रक (प्रवेश) मोहम्मद फैसल फरीदी ने बताया कि एम.टेक वायरलेस नेटवर्क, एम.टेक सिविल सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर, एम.टेक आर्किटेक्चर कंस्ट्रक्शन एंड मैनेजमेंट, मेडिकल गायनेकोलॉजी में पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्सेज (पीडीसीसी), बैचलर इन इंजीनियरिंग ट्रॉमा केयर, डिप्लोमा इन इस्लामिक स्टडी, पीजी डिप्लोमा इन हिंदी, एमबीए बिजनेस एनालिटिक, एमबीए डाटा साइंस एंड बिजनेस एनालिटिक, एमबीए इनोवेशन आंत्रप्रेन्योरशिप एंड वेंचर डेवलपमेंट आदि पाठ्यक्रम शुरू होंगे।
विज्ञापन


दो राज्यों में बने 11वीं और डिप्लोमा की प्रवेश परीक्षा केंद्र
सहायक परीक्षा नियंत्रक (प्रवेश) मोहम्मद फैसल फरीदी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में 11वीं और डिप्लोमा की प्रवेश परीक्षा होने के दौरान विद्यार्थियों की संख्या काफी होती है। ऐसे में पश्चिम बंगाल और केरल के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इंतजामिया ने विद्यार्थियों को सहूलियतें प्रदान करने के लिए 11वीं और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रवेश परीक्षा के लिए मलप्पुरम (केरल) और मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में परीक्षा केंद्र बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed