{"_id":"5fb360d48ebc3eefbb077072","slug":"two-murders-in-a-single-night-creates-rucus-in-lodha-area-of-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: लोधा इलाके में एक ही रात में दो हत्याओं से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: लोधा इलाके में एक ही रात में दो हत्याओं से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 17 Nov 2020 11:04 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
दो हत्याओं से फैली सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के लोधा इलाके में एक ही रात में दो हत्या की घटनाओं से सनसनी फैल गई। पहली घटना लोधा इलाके के गांव मूसेपुर की है। गांव निवासी बसंत कुमार (35) को सोमवार रात को किसी व्यक्ति ने फोन किया जिसके बाद वो घर से निकल गए।
विज्ञापन
इसके बाद रात को वह वापस नहीं लौटे। देर रात उन्होंने फोन किया और परिवारवालों को बताया कि वे गांव सहरोई में किसी पशु का इलाज कर रहे हैं। इधर मंगलवार सुबह पांच बजे गांव के दूधिया दूध लेकर शहर जा रहे थे, तभी जिरोली डोर रोड पर डॉक्टर मृत अवस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन
इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। सूचना पर ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचित किया। जानकारी पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहां पता चला कि डॉक्टर को गोली मारी गई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर उसी रात नशेड़ियों द्वारा एक वृद्धा को मौत के घाट उतारने का मामला भी सामने आया। गांव डिगसी में बीती रात नशे में धुत दो युवकों ने 60 वर्षीय वृद्धा को जान से मार दिया और फरार हो गए।
सोमवार रात को वृद्धा हरेश देवी अपने घर में थीं। उसी समय गांव के दो युवक नशे में आ धमके और वृद्धा से गाली गलौज करने लगे। वृद्धा ने विरोध किया तो युवकों ने मारपीट करते हुए जोर से धक्का दे दिया, जिससे गिरकर चोट लगने से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।