फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two more corona infected including a doctor from JN Medical College

जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित दो और कोरोना संक्रमित

Sun, 26 Apr 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two more corona infected including a doctor from JN Medical College
जयगंज डाक खाने के पास कोरोना पॉजिटिव मिलने पर क्षेत्र को सील कराते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस का संक्रमण शहर में लगातार अपना जाल फैला रहा है। शनिवार को जेएन मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर सहित दो केस पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन-स्वास्थ्य टीमों ने दोनों के परिवारों को क्वारंटीन करते हुए इलाकों को सील व सैनिटाइज कराने आदि की कार्रवाई शुरू करा दी है। इस तरह अब तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हो गई है, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि एक इलाज के बाद स्वस्थ्य हो गया है और उसकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जेएन मेडिकल कॉलेज के 28 वर्षीय रेजीडेंट डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव कंफर्म हुआ। यह डॉक्टर सिविल लाइंस के जकरिया मार्केट निजामी पुलिया स्थित उसी अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसमें शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई डॉक्टर रहती हैं। आज पॉजिटिव आए डॉक्टर के माता-पिता मैरिस रोड जापान हाउस के पार्क व्यू अपार्टमेंट में रहते हैं। उस इलाके को भी सील कराया जा रहा है और वहां भी लोग क्वारंटीन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरा पॉजिटिव केस सासनी गेट के जयगंज पुराना डाकखाना क्षेत्र की एक गर्भवती महिला है, जो अपना उपचार कराने मेडिकल कॉलेज जाती थी। शुक्रवार को इलाज के लिए जब पहुंची और उसकी जांच हुई तो उसको भी कोरोना संक्रमण से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। इस महिला के इलाके को सील कराते हुए परिवार के 11 लोगों को छेरत में क्वारंटीन कराया गया है। इस तरह जेएन मेडिकल कॉलेज के अब तक 3 डॉक्टर कोरोना संक्रमण से ग्रस्त हो चुके हैं, जबकि कुछ अन्य डॉक्टरों में लक्षण जाहिर होने की बात कही जा रही है। वहीं, शहर में छह लोग संक्रमित हैं, जिनका हरदुआगंज के लेवल-1 अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जहां दोनों पॉजिटिव केस मिले हैं, उन इलाकों को सैनिटाइज करवाया गया है। उसके एक किलोमीटर के दायरे में पूरी तरह सीलिंग कराई जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट ट्रेस कर पता लगाया जा रहा है कि वह किस किस व्यक्ति के संपर्क में आए और उन सभी की सैंपलिंग कराई जा रही है। जेएन मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर अब तक पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। शनिवार को पूरे मेडिकल कॉलेज को सैनिटाइज कराया। वहां पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ पूरे स्टाफ की सैंपलिंग कर जांच की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

-चंद्रभूषण सिंह, डीएम
450 कोरोना सैंपल अलीगढ़ के लंबित पड़े : सीडीओ
अलीगढ़। मुख्य विकास अधिकारी और कोरोना संक्रमण की व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि अलीगढ़ में जहां-जहां भी पॉजिटिव केस पाए गए हैं, उन सभी के कांटेक्ट ट्रेस करके संपर्क में आए सभी लोगों की सैंपलिंग की गई। इन सभी सैंपल को जेएन मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया। लेकिन जेएन मेडिकल कॉलेज ने इन 450 सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं भेजी है। इससे प्रशासन के समक्ष बेहद जटिल स्थिति पैदा हो रही है। रिपोर्ट न आने की सूरत में प्रशासन कोई भी अंतिम निर्णय ले पाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed