फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two more arrested for beating Dhaba operator in AMU

Aligarh News: एएमयू में ढाबा संचालक को पीटने में दो और गिरफ्तार, छात्र नेता का नाम उजागर

Sat, 29 Jul 2023 02:33 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 02:33 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिनमें सात-आठ युवक एक कमरे में मौजूद हैं। जिसमें एक युवक दूसरे युवक को बैल्टों से बेरहमी से पीट रहा है। माफी मांगने के नाम पर जूतों पर नाक रंगड़वा रहा है।

विज्ञापन
Two more arrested for beating Dhaba operator in AMU
वायरल वीडियो में, पीटता हुआ युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के महेशपुर मोड़ से एक ढाबा संचालक को अगवा कर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल में लाकर बेरहमी से पीटने और नाक तक रंगडऩे की घटना में दो और गिरफ्तारी हो गईं। इस तरह इस घटना में मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी पुत्र सहित गिरफ्तार तीनों आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिए गए। .

विज्ञापन


इधर, इस घटना में वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे एएमयू के छात्र नेता व रिसर्च स्कॉलर छात्र फरहान जुबैरी का नाम भी उजागर कर दिया गया है। साथ में अब तक की पुलिस जांच व आरोपियों से पूछताछ में आधी अधूरी जानकारी के अनुसार घटनास्थल सुलेमान हॉल के किदवई हॉस्टल का एनेक्सी रूम बताया जा रहा है। जिसे लेकर पुलिस ने एएमयू से घटनास्थल व घटना के दिन वाले सीसीटीवी का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिनमें सात-आठ युवक एक कमरे में मौजूद हैं। जिसमें एक युवक दूसरे युवक को बैल्टों से बेरहमी से पीट रहा है। माफी मांगने के नाम पर जूतों पर नाक रंगड़वा रहा है। वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह एएमयू के सुलेमान हॉल का है। पीटने वाला युवक जमालपुर गोलमार्केट निवासी एटा में तैनात हैड कांस्टेबल वकील खां का बेटा फरहान उर्फ राहुल है, जबकि जिसे पीटा जा रहा है। वह महेशपुर क्वार्सी का आकाश है। उसका महेशपुर मोड़ पर ढाबा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना २२ जून की सामने आई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आकाश के भाइ विकास की तहरीर पर मुख्य आरोपी फरहान, सलमान मोमोज, फरहान अलाहबादी व उनके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी फरहान को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात तक चली जांच व आरोपियों की पहचान के बाद वीडियो में कैद दो अन्य आरोपी आदिल व असलम भी गिरफ्तार कर लिए गए। ये भी वीडियो में कैद पाए गए।  गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिए गए।

पुलिस ने एएमयू से मांगा सीसीटीवी सहित पूरा ब्योरा

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजय जायसवाल के अनुसार इस घटना में कल तीन नाम मुकदमे में लिखवाए गए थे। इसके अलावा जांच में रात में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के नाम भी उजागर हुए और एक नाम एएमयू के रिसर्च स्कॉलर छात्र नेता फरहान जुबैरी का भी मुकदमे में उजागर किया गया है। वहीं नामजद सलमान मोमोज को उर्फ आबिद के नाम से भी जाना जाता है। अब पुलिस शेष सभी की तलाश कर रही है। इधर, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह भी पता चला कि यह घटना शायद किदवई हॉस्टल के एनेक्सी रूम में हुई है। मगर इसकी पुष्टि एएमयू से रिकार्ड मिलने के बाद ही हो सकेगी। इसी के चलते पुलिस ने एएमयू से घटनास्थल और घटनावाले दिन के सीसीटीवी रिकार्ड मांगे हैं। एएमयू की ओर से एक दो दिन का समय मांगा गया है। अवकाश के चलते अभी एएमयू ने रिकार्ड देने में असमर्थता जताई है।

ढाबे की आड़ में ओयो होटल में अय्याशी तो नहीं झगड़ की जड़
इस झगड़े की मूल जांच के लिए शुक्रवार को पुलिस टीमें उस ढाबे तक पहुंचीं। जहां से झगड़ा शुरू हुआ है। मौके पर पाया गया कि बराबर राज व विंटेज नाम से दो होटलनुमा ढाबे चलते हैं। दोनों के पास कमरों की सुविधा भी है और उनमें ओयो होटल के बोर्ड लगे हैं। जहां शराब और नशेबाजी तो अब तक झगड़े की वजह थी ही। साथ में ढाबों पर वर्चस्व भी झगड़े में बड़ी वजह है। इसके अलावा आज ओयो के बोर्ड से इशारा यह भी है कि यहां कहीं अय्याशी भी झगड़े की जड़ तो नहीं। क्योंकि पिछले दिनों इसी इलाके में एडीएम सिटी की अगुवाई में पुलिस ने अय्याशी को लेकर कार्रवाई भी की थी। यहां के ओयो होटलों में लड़कियां आने और धंधेबाजी की खबरों पर कार्रवाई की थी। इस पहलू पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। अंदेशा है कि कहीं लड़कियों की सप्लाई या होटलों में ग्राहकों के आने जाने या कारोबार पर दखल जैसे विवाद में ये झगड़ा तो शुरू नहीं हुआ।

एएमयू में अवकाश के बीच शांति, तैनात रही पीएसी
बृहस्पतिवार को एएमयू के गेट पर हुए भाजयुमो नेताओं व एएमयू छात्रों में टकराव के घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को एएमयू में शांति रही। हालांकि मोहर्रम को लेकर शनिवार तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद अब सोमवार को कैंपस खुलेगा। फिर भी यहां एहतियातन सर्किल पर पीएसी तैनात रखी गई और पुलिस अधिकारी निगरानी बनाए रहे। इधर, पुलिस की बृहस्पतिवार को आंदोलित हुए भाजयुमो नेताओं की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर रही।

एएमयू मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी जेल भेजे गए हैं। बाकी नाम उजागर हुए हैं। छात्र नेता फरहान जुबैरी सीसीटीवी में है। उसकी भूमिका की जांच हो रही है। विवेचना में नाम शामिल किया गया है। एएमयू से हॉस्टल व उस दिन का सीसीटीवी का ब्योरा तलब किया गया है।-कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी


बाहरियों ने किया बदनाम, अभी एएमयू मौन
इस घटना में एक बात तो साफ है कि झगड़ा एएमयू के बाहर का और बाहरियों के बीच का है। मगर पीडि़त को अगवाकर एएमयू कैंपस में लाया गया और एएमयू के हॉल में पीटा गया। मगर एएमयू फिर हमेशा की तरह बाहरियों के मामले में मौन क्यों बनी हुई है। अभी तक न तो घटनास्थल एएमयू स्पष्ट कर पाया। न कमरा किसके नाम आवंटित है। इस पर कोई जवाब आया है। बाहरी कैसे प्रवेश कर गए। इस पर कोई प्रतिक्रिया दी गई है। बस इस मामले में एएमयू प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली का कहना है कि जून में अवकाश के चलते कमरा किसको आवंटित था, ये प्रोवोस्ट स्तर से दिखवाया गया है। बाकी पुलिस स्तर से जांच में जिसे दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नोटिस से लेकर निलंबन या निष्कासन तक की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed