फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two more accused arrested in Delhi Police Havaldar murder case

अलीगढ़: दिल्ली पुलिस के हवलदार की हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Mar 2021 08:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिसावा (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिसावा (अलीगढ़) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 25 Mar 2021 08:48 PM IST
सार

  • दो और आरोपी गिरफ्तार
  • मृतक की पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा

विज्ञापन
Two more accused arrested in Delhi Police Havaldar murder case
arrest - फोटो : istock

विस्तार

अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के गांव डेटा खुर्द में जमीन के विवाद में दिल्ली पुलिस के हवलदार की हत्या के दो और आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मामले में मृतक की पत्नी आशा देवी ने अपने एक जेठ-जेठानी और उनके चार बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में अमरपाल सिंह के बड़े भाई नेपाल सिंह के पुत्र रणवीर सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतक की पत्नी ने दोबारा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को आरोपी राहुल और रणवीर को जेल भेजा गया है। इससे पहले आरोपी अजय कुमार और उसकी मां किताबो देवी को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अलीगढ़ जिले के पिसावा इलाके में दिल्ली पुलिस के हवलदार अमरपाल सिंह को सगे भाइयों व भतीजों ने लाठियों से पीट-पीटकर मार दिया था। गांव डेटा खुर्द निवासी 50 वर्षीय अमरपाल सिंह दिल्ली पुलिस में हवलदार थे। वह परिवार समेत आनंद विहार नई दिल्ली स्थित पुलिस लाइन में रहते थे। गांव में उनके नाम 28 बीघे पैतृक खेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जमीन उन्होंने और खरीद ली थी जिसकी वजह से वह गांव आते रहते थे। गांव में दोनों भाई महावीर सिंह व नेपाल सिंह से उनका खेती-बाड़ी को लेकर कुछ पुराना विवाद चला आ रहा था। प्रशासन से की गई शिकायत पर पुलिस के साथ राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जमीन की नाप जोख की थी। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे अमरपाल सिंह बाइक से दिल्ली जाने के लिए गांव से निकले।


गांववालों का कहना है कि गांव के बाहर रास्ते में दोनों भाइयों एवं उनके लड़कों ने घेरकर लाठी-डंडों से अमरपाल सिंह को बुरी तरह से पीटा। इसी बीच पिसावा में ब्याही उनकी बहनों को वारदात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed