{"_id":"669c3a35993ab70132044604","slug":"two-members-of-gang-involved-in-counterfeit-currency-caught-aligarh-news-c-2-1-ali1010-439371-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जाली नोट चलाने वाले गैंग के दो सदस्य दबोचे, एक महिला सहित दो आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जाली नोट चलाने वाले गैंग के दो सदस्य दबोचे, एक महिला सहित दो आरोपी फरार
Sun, 21 Jul 2024 03:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:59 AM IST
सार
पूछताछ में पता चला कि फरार महिला के पास एक बैग था जिसमें काफी संख्या में 500 रुपये के नकली नोट थे। यह महिला ही नकली नोट निकालकर साथ मौजूद युवकों को देती थी। वह नोट चल जाने पर दूसरे नकली नोट देकर दुकानों पर चलाने के लिए कहती थी।
विज्ञापन
नकली नोट (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
20 जुलाई की देर रात लोधा के पैंठ बाजार से पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट चलाने वाले गैंग के दो सदस्यों को दबोचा है। इस गैंग में शामिल एक महिला सहित दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में देर रात तक पुलिस जुटी थी।
विज्ञापन
बताते हैं कि इस गैंग में शामिल तीनों पुरुष जनपद एटा और महिला जनपद बदायूं की निवासी है। पैंठ बाजार के दुकानदारों की सूचना पर लोधा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि फरार महिला के पास एक बैग था जिसमें काफी संख्या में 500 रुपये के नकली नोट थे। यह महिला ही नकली नोट निकालकर साथ मौजूद युवकों को देती थी। वह नोट चल जाने पर दूसरे नकली नोट देकर दुकानों पर चलाने के लिए कहती थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि नकली नोटों के साथ कुछ लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ चल रही है कि वह कहां के रहने वाले हैं। उनके पास नकली नोट कहां से आए। किस तरह से वह नकली नोट चलाते हैं। पूरी पूछताछ होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन