{"_id":"57cdcc734f1c1bb03031873e","slug":"two-killed-in-minibus-overturns-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मिनी बस पलटने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मिनी बस पलटने से दो की मौत
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में मिनी बस पलटने से दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में जीटी रोड पर धनीपुर ब्लॉक के सामने सोमवार शाम एक मिनी बस के पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। पब्लिक की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यह बस सवारियां लेकर अकराबाद जा रही थी।
कुछ घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम करीब चार बजे मिनी बस अकराबाद जा रही थी। जैसे ही बस धनीपुर ब्लॉक स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पहुंची, उसी समय सामने से एक ट्रक आ रहा था। इसके चलते चालक ने ट्रक को साइड देते हुए बस को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन एक तरफ गड्ढा होने के कारण बस पलट गई।
बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों व आसपास के लोगों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। इधर, सूचना मिलते ही थाना गांधीपार्क पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी नसैराबाद, अकराबाद व अजय पुत्र रमेश निवासी लधौआ को मृत घोषित कर दिया, जबकि निधिश प्रताप सिंह पुत्र रामवीर व अंशुल पुत्र सज्जनपाल सिंह सहित दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं।
निधिश व अंशुल का मेडिकल में उपचार चल रहा है। अन्य यात्री प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराकर अपने घरों को चले गए।