फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two killed and one injured in truck collision

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से दो की मृत्यु, एक घायल

Fri, 29 Mar 2024 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 29 Mar 2024 02:14 AM IST
सार

सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात करने लगे तभी पीछे इगलास से तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two killed and one injured in truck collision
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मडराक थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल है। मडराक थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में देवेंद्र कुमार पुत्र केहरी सिंह ने बताया कि 27 मार्च को उसके पिता राजेंद्र सिंह पुत्र केहरी सिंह निवासी ग्राम कौरह रुस्तमपुर थाना गभाना अपनी बेटी के ससुराल इगलास से अपने छोटे भाई पुष्पेंद्र के साथ गांव आ रहे थे।

विज्ञापन


रात को करीब साढ़े आठ बजे इगलास रोड पर अहमदपुर से माता कलांजरी ढाबा के पास उनके बड़े भाई जुगेंद्र सिंह मिल गए। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात करने लगे तभी पीछे इगलास से तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने पिता राजेंद्र सिंह, भाई पुष्पेंद्र, ताऊ जुगेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। जिससे राजेंद्र सिंह व भाई पुष्पेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


ताऊ जुगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी ट्रक ने गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार में भी टक्कर मार दी जिससे वो भी गंभीर रूप से घायल है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निमोरिया ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed