{"_id":"58dac2954f1c1bd83763ea4f","slug":"two-killed-along-with-lawyer-in-bike-and-max-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व मैक्स की भिड़ंत में वकील समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक व मैक्स की भिड़ंत में वकील समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज में हुई घटना में मृतकों के परिजन विलाप करते हुए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चौमुहां पर बाइक सवार वकील को मैक्स चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अधिवक्ता समेत दो की मौत हो गई, जबकि मैक्स चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों को परिजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पाली मुकीमपुर स्थित गांव चंदियाना निवासी अधिवक्ता 45 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र सूरजपाल अपनी बाइक से अतरौली की ओर चले। अभी वह अतरौली थाना क्षेत्र स्थित रामघाट रोड पर गांव चौमुहां के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आते मैक्स सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद मैक्स भी पलट गई। दुर्घटना में अधिवक्ता तथा काजमाबाद निवासी 28वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र दानदयाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैक्स पलटने के कारण बंटी, महेंद्र, अजय, प्रेमपाल एवं अनिल समेत सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सहायता के लिए मची चीख पुकार के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। इसके बाद मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन मेडिकल तथा मृतकों के परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। चिकित्सकों ने कुछ घायलों को मामूली चोट आने के बाद घर भेज दिया, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया।
परिजनों के आने के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, अधिवक्ता की मौत की खबर जब अन्य अधिवक्ताओं को लगी तो उनमें में शोक की लहर दौड़ गई। कई अधिवक्ता मौके के बाद दुर्घटना स्थल पर भी पहुंच गए।