फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two injured including gunman himself in disco

तमंचे पे डिस्को: डीजे पर डांस करते चलाई गोली, खुद तमंचेबाज सहित दो जख्मी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 09:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 09:22 PM IST
सार

घर के बाहर डीजे बजाकर युवक जश्र मना रहे थे। अचानक तमंचेबाज ने उत्साह में आकर अंटी में लगा तमंचा निकाल एक फायर किया। उसके बाद फिर दूसरा फायर किया, मगर इस बार कारतूस अटक गया। जैसे ही उसने तमंचा नीचे किया तो अचानक फायर हो गया। इससे खुद तमंचेबाज का हाथ जख्मी हुआ और गोली पड़ोसी युवक के पेट से रगड़ती हुई निकल गई। दोनों जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Two injured including gunman himself in disco
गोली चली - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में 27 अप्रैल रात शादी वाले घर के बाहर डीजे पर नृत्य के दौरान तमंचेबाज ने गोली चला दी। इस दौरान खुद उसका हाथ और पड़ोसी युवक जख्मी हो गया। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरे साथी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


बताया गया है कि मौलाना आजाद नगर निवासी 25 वर्षीय राशिद वेल्डिंग करता है। उसके पड़ोसी के घर 27 अप्रैल को मंडप और 28 अप्रैल को शादी थी। घर के बाहर डीजे बजाकर युवक जश्र मना रहे थे। उसमें खुद राशिद भी था। इन्हीं में मोहल्ले का ही गुड्डू भी नृत्य कर रहा था। अचानक गुड्डू ने उत्साह में आकर अंटी में लगा तमंचा निकाल एक फायर किया। उसके बाद फिर दूसरा फायर किया, मगर इस बार कारतूस अटक गया। जैसे ही उसने तमंचा नीचे किया तो अचानक फायर हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान खुद गुड्डू का हाथ जख्मी हुआ और गोली राशिद के पेट से रगड़ती हुई निकल गई। दोनों जख्मी हो गए और वहां अफरा तफरी मच गई। खबर पर पुलिस आ गई। राशिद को पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं पुलिस ने गुड्डू का प्राथमिक उपचार कराते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed