फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two including tractor driver killed in road accident

Aligarh News: सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो की मौत, फाइबर पाइप लाइन डालने का करते थे काम

Fri, 10 Nov 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2023 01:27 AM IST
सार

बदायूं थाना बिसौली क्षेत्र के गांव आगपुर निवासी और बागपत थाना बड़ौत के गांव मलकपुर निवासी युवक सड़क किनारे फाइबर पाइप लाइन डालते थे। दोनों ट्रैक्टर से गभाना से एटा की ओर जा रहे थे। ताजपुर रसूलपुर गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two including tractor driver killed in road accident
टक्कर से पलटा ट्रैक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ं-पलवल हाईवे पर लोधा थाना क्षेत्र में 9 नवंबर दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर खाई में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चालक और एक अन्य साथी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बागपत व दूसरा बदायूं निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बदायूं थाना बिसौली क्षेत्र के गांव आगपुर निवासी 24 बर्षीय सर्वेंद्र पुत्र देवेन्द्र और बागपत थाना बड़ौत के गांव मलकपुर निवासी 28 बर्षीय सूरज पुत्र मनोज सड़क किनारे फाइबर पाइप लाइन डालते थे। दोनों ट्रैक्टर से गभाना से एटा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


ताजपुर रसूलपुर गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। टक्कर जोरदार थी, जिससे चालक सहित दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की खबर सुनकर दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन लोधा थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोधा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बागपत व दूसरा बड़ौत निवासी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। -मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed