फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two hardware firms raided, fined Rs 81 lakh

Aligarh News: दो हार्डवेयर फर्मों पर छापे, 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Thu, 07 Dec 2023 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two hardware firms raided, fined Rs 81 lakh
लोधी इंटरनेशनल पर जांच करती एसआईबी की टीम। संवाद - फोटो : Samvad
जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) की टीम ने बुधवार को तालानगरी और तुर्कमान गेट स्थित दो हार्डवेयर फर्मों पर छापे मारे। इस दौरान करीब 2.25 करोड़ रुपये का अघोषित माल मिला है। टीम ने दोनों फर्मों पर 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें से करीब 9.25 लाख रुपये का जुर्माना मौके पर वसूल किया।
विज्ञापन





जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक डॉ. आरएन शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर एसआईबी ग्रेड दो डॉ. एसएस तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी गुलाब चंद्र के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को तालानगरी स्थित लोधी इंटरनेशनल और तुर्कमान गेट स्थित एक्जॉल्ट इंटरप्राइजेज पर छापे मारे और एक साथ कार्रवाई शुरू की। लोधी इंटरनेशनल में हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण व बिक्री कार्य किया जाता है।
विज्ञापन






फर्जी पते की फर्मों से लिया आईटीसी का लाभ

फर्म ने दिल्ली स्थित विभिन्न फर्मों से माल खरीद दिखाई और आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लाभ लिया था। जब उन फर्मों की जांच की गई तो, उनका पता फर्जी निकला। तुर्कमान गेट स्थित एक्जॉल्ट इंटरप्राइजेज पर पाया गया कि फर्म ने ई-वे बिल के जरिए लॉक, कुंडा आदि की विभिन्न फर्मों को बिक्री की जाती है, खरीददार फर्म के गोदाम पर माल पहुंचने के बाद ई-वे बिल को रद्द कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन








टोल प्लाजा से भी जुटाए साक्ष्य

जेसी एसआईबी गुलाब चंद्र ने बताया कि तालानगरी स्थित लोधी इंटरनेशनल ने दिल्ली की विभिन्न फर्मों से खरीद दिखाई। शिकायतों के बाद जब इसकी जांच की गई और गभाना सहित अन्य टोल प्लाजा पर ई-वे बिल में अंकित गाड़ी संख्या और तारीख से मिलान किया गया। इसमें पता चला कि ऐसा कोई भी वाहन टोल से पास नहीं हुआ।








लोधी इंटरनेशनल और एक्जॉल्ट इंटरप्राइजेज पर एसआईबी की टीम जांच के लिए पहुंची थी। जांच में पाया कि दिल्ली की विभिन्न फर्मों से फर्जी खरीद दिखा आईटीसी का लाभ लिया जा रहा है। दूसरी फर्म में भी करापवंचन का मामला सामने आया। दोनों फर्मों पर 2.25 करोड़ का अघोषित माल मिला। 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 9.25 लाख रुपये मौके पर जमा कराए हैं। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

गुलाब चंद्र, जेसी एसआईबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed