{"_id":"6af22af75f514910640fc30a","slug":"two-groups-clash-while-taking-an-oath-in-a-temple-over-a-mobile-phone-theft-aligarh-news-c-426-1-sali1011-4130-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मोबाइल चोरी पर मंदिर में कसम खाने के दौरान दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मोबाइल चोरी पर मंदिर में कसम खाने के दौरान दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मखदूम नगर में सोमवार सुबह मोबाइल चोरी के आरोप पर मंदिर में कसम खाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए। दिवाली के अवसर पर दो अन्य स्थानों पर भी मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं।
गांव मखदूम नगर निवासी ढाल सिंह का मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने गांव के ही लटूरी के बेटे पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्ष गांव के चामुंडा मंदिर पर कसम खाने पहुंचे। कसम खाते समय दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में ढाल सिंह और उनकी बेटी, तथा लटूरी और उनकी बेटी चोटिल हो गए। पुलिस ने झगड़ा कर रहे ढाल सिंह के बेटे नितिन कुमार और लटूरी के बेटे अजय कुमार व साले इसू कुमार को पकड़ा। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन पांचों को शांतिभंग में जेल भेजा गया है।
अन्य स्थानों पर विवाद
गांव रामनगर में रविवार शाम राजवीर सिंह टेलर और सुनेहरी सिंह के बीच पटाखे की चिंगारी गिरने से मारपीट हुई। इस दौरान राजवीर सिंह के रिश्तेदार की कार में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने धर्मेंद्र को शांतिभंग में जेल भेजा। गांव उम्मेदपुर में राजेश कुमार ने राहुल कुमार पर 40 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में यह रुपये के लेनदेन का विवाद निकला, जिसमें रुपये छीने नहीं गए थे।