Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two ganja smugglers arrested

Aligarh: 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा या आंध्र प्रदेश से लाते थे माल

Fri, 04 Jul 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 04 Jul 2025 01:39 AM IST
सार

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार कोमल बघेल थाना इगलास का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ जनपद मथुरा के थाना जमुनापार में अप्रैल में लूट की घटना के बाद 30 मई को एसएसपी मथुरा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
Two ganja smugglers arrested
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

कोतवाली पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने 2 जुलाई देर शाम 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सहित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग पांच लाख रुपये कीमत का 27 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरीशचंद्र और कोमल निवासी ग्राम कांका थाना इगलास के निवासी हैं। उन्हें डबल नहर पीली कोठी के सामने से चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने टीम के साथ गिरफ्तार किया है। हरीशचंद्र ने बताया कि ट्रक चालक है। जब भी ओडिशा या आंध्र प्रदेश जाता है तो वहां से गांजा लेकर आता है। यहां कोमल के साथ मिलकर बेचता है। मुनाफा आपस में बांटते हैं। अप्रैल में वह कटक (ओडिशा) गया था और मई में गांजा लाया था, जिसे बेच रहा था। बरसात के कारण गांजे को सुरक्षित स्थान पर छिपाने ले जा रहा था।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि गिरफ्तार कोमल बघेल थाना इगलास का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ जनपद मथुरा के थाना जमुनापार में अप्रैल में लूट की घटना के बाद 30 मई को एसएसपी मथुरा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोमल अभी पांच महीने पहले ही जेल से छूटा था। उसके विरुद्ध अलीगढ़ और मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में कुल 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हरीशचंद्र के खिलाफ थाना इगलास में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed