फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two Ganja smugglers arrested

60 लाख के गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two Ganja smugglers arrested
गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी । - फोटो : CITY OFFICE
लोधा पुलिस ने उड़ीसा से ट्रक में बदायूं तस्करी कर ले जाए जा रहे 60 लाख रुपये कीमत के गांजा को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता वाहन चेकिंग के दौरान मिली है। ट्रक में एक गुप्त केबिन बनाकर उसमें 40 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेजकर बदायूं पुलिस को खबर दे दी है। उस व्यक्ति का नाम भी बताया है, जहां यह माल पहुंच रहा था।
विज्ञापन

एएसपी-सीओ गभाना विकास कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान एसओ लोधा रामवकील व उनकी टीम ने खेरेश्वर चौराहे से एक ट्रक पकड़ा। उसमें दो व्यक्ति बैठे थे। तलाशी में ट्रक में बने एक गुप्त केबिन में 4 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। ट्रक व दोनों व्यक्तियों को थाने ले जाकर हुई पूछताछ में उजागर हुआ कि वह दोनों उड़ीसा से बदायूं के लिए गांजा लेकर जा रहे थे, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है। यह माल उन्हें सनम मिश्रा पुत्र राजन लाल मिश्रा हाल पता-उझयानी बदायूं मूल निवासी दुबे मोहल्ला सोरों कासगंज के बदायूं के पते पर ले जाना है।
विज्ञापन

इस जानकारी के बाद पुलिस ने बदायूं व कासगंज के दोनों पतों पर दबिश दी। मगर वह नहीं मिला। इस बात की तस्दीक हो गई कि वह गांजा का बड़ा सप्लायर है और अपने एजेंटों के जरिये यह माल मंगाया था। पकड़े गए चंद्रपाल पुत्र ओसपाल निवासी पीपलिया नगला बरला अलीगढ़ व दाताराम पुत्र किशोरी लाल निवासी कछला उझयानी बदायूं को जेल भेज दिया गया है। वहीं बदायूं पुलिस की मदद से सनम मिश्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवां पुलिस ने 5 किलो गांजे सहित पकड़ा
अलीगढ़। एसओ जवां अभय कुमार व उनकी टीम ने सूरज उर्फ छोटू पुत्र सोहनलाल निवासी चाउपुर थाना जवां को 5 किलो 100 ग्राम गांजा सहित कासिमपुर नहर की पटरी से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी इस तरह के अपराध में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed