फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two funeral processions were taken out in a single day, the Tikri incident shocked everyone

Aligarh News: एक ही दिन में दो अर्थियां उठीं, टीकरी की घटना ने झकझोरा

Tue, 23 Jun 2026 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two funeral processions were taken out in a single day, the Tikri incident shocked everyone
सास-बहू की मौत के बाद गांव टीकरी में शोकाकुल परिवार के सदस्य। संवाद  - फोटो : samvad
गांव टीकरी भवापुर में सास-बहू की मौत की दर्दनाक घटना के दूसरे दिन सोमवार को भी शोक की लहर बनी रही। गांव में दिनभर रिश्तेदारों, परिचितों और क्षेत्रीय लोगों का आना-जाना लगा रहा। हर कोई पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया।
विज्ञापन

किसान सरनाम सिंह चौहान के बड़े बेटे केदार चौहान की पत्नी सपना चौहान (49) लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थीं। उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बहू के निधन की सूचना मिलने पर दादरी से गांव पहुंचीं 76 वर्षीय ओमवती चौहान बहू के शव को देखकर बिलख पड़ीं। परिजनों के अनुसार रोते-रोते उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। चिकित्सक को दिखाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रविवार शाम जब सास और बहू की अर्थियां एक साथ घर से निकलीं तो माहौल बेहद भावुक हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखें नम थीं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने ऐसा दर्दनाक दृश्य पहले कभी नहीं देखा।
विज्ञापन

तीसरी मौत ने बढ़ाया दर्द
परिवार की पीड़ा यहीं खत्म नहीं हुई। रविवार सुबह ही सरनाम सिंह के छोटे बेटे दया चौहान की गाय भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। एक ही दिन में तीन मौतों ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed