{"_id":"687d4fac419dd2fc900b129f","slug":"two-friends-going-to-take-dak-kanwad-in-gabhana-lost-their-lives-aligarh-news-c-2-1-ali1027-738606-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझे घर के चिराग: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, डाक कांवड़ लेने जा रहे दो दोस्तों की जान गई, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझे घर के चिराग: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, डाक कांवड़ लेने जा रहे दो दोस्तों की जान गई, मचा कोहराम
Mon, 21 Jul 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:51 AM IST
सार
कांवड ग्रुप के दो दोस्त गांव नगला नत्था निवासी सुजल उर्फ छोटू और विशाल शाम सात बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए तहसील के पास पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी पेट्रोल पंप से पहले मदनधाम कॉलोनी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक कांवड़िया सुजल और विशाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
डाक कांवड़ लेने जा रहे गभाना के बाइक सवार दो दोस्तों की 20 जुलाई की शाम कस्बे की मदनधाम कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। दोनों अपने परिवारों के इकलौते पुत्र और इंटरमीडिएट के छात्र थे। हादसे से कोहराम मच गया है। कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बताया कि गभाना क्षेत्र के 14 युवकों ने अनूपशहर से गंगाजल लाकर गभाना के भूमिया बाबा पर जलाभिषेक के लिए डाक कांवड़ का आयोजन दूसरी बार किया था। कांवड़ के लिए डीजे आदि सजाकर तैयार कर चलने के लिए तैयार हो गए थे। इसी बीच कांवड ग्रुप के दो दोस्त गांव नगला नत्था निवासी सुजल उर्फ छोटू (19) और विशाल (18) शाम सात बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए तहसील के पास पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी पेट्रोल पंप से पहले मदनधाम कॉलोनी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की खबर पर परिजन और कस्बे के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अलीगढ़ शहर के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। दोनों ही युवक अपने परिवार में अकेले थे। इंटरमीडिएट के छात्र थे, सुजल मूलरूप से लोहपूठ का रहने वाला था, लेकिन करीब एक दशक से परिवार के साथ नगला नत्था में रह रहा था।
विज्ञापन