फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two friends died in road accident.

बोलेरो व बाइक की भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत

Thu, 14 May 2020 08:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Two friends died in road accident.
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : CHHARRA
दादों रोड स्थित बरौली बंबा रोड के निकट तेज रफ्तार बोलेरो ने बुधवार रात बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। सीएचसी पर 102 एंबूलेंस के चालक ने घायलों को अलीगढ़ ले जाने से मना कर दिया था7 इसे लेकर परिजनों में आक्रोश है। इस संबंध में डीएम से भी शिकायत की गई है। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दादों निवासी लगभग 23 वर्षीय रजत माहेश्वरी पुत्र राजीव माहेश्वरी अपने मित्र 24 मोहसिन के साथ बुधराव रात लगभग 8 बजे दवा लेने छर्रा आ रहे थे। बरौली बंबा के पास छर्रा की ओर से बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर बोलेरो खाई में गिरने के कारण सवार आदेश यादव व राहुल निवासी शिवपुरी छर्रा, अंकुश यादव निवासी सिकंदराराऊ, हाथरस भी घायल हो गए। इनके दो साथी मौके से भाग गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी छर्रा भेजा। पांचों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रजत की हालत नाजुक थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 102 एंबूलेंस चालक से अलीगढ़ ले जाने के लिए बोला, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इस कारण आधा घंटे की देरी हो गई। 108 एंबूलेंस से रजत माहेश्वरी को अलीगढ़ भेजा। अस्पताल पहुुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात उपचार के दौरान मोहसिन की भी मौत हो गई। बोलेरो सवार घायल युवकों का उपचार चल रहा हे। रजत के परिजनों ने एंबूलेंस चालक को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया। इसे लेकर हंगामा भी काटा। रजत के पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन पहले मनाया था जन्मदिन
रजत ने सात दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। लॉकडाउन के कारण परिवार के साथ ही जन्मदिन मनाया था। रजत ने माता पिता के अलावा एक छोटे भाई व बहन को रोता बिलखता छोड़ा है।
डीएम से शिकायत
छर्रा कस्बा निवासी एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव नितिश गौड ने घटना के संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने 102 एंबूलेंस चालक की लापरवाही से उन्हें अवगत कराया। नितिश के अनुसार डीएम ने
सीएमओ से मामले में जांच के लिए बोला है। री को जांच सौंपी। अतरौली रोड चौराहा पर पुलिस पिकेट रहती है। लोगों ने सवाल उठाया कि लॉकडाउन के बावजूद वाहनों को क्यों निकलने दिया जा रहा था।

बाजार रहा बंद, दोनों परिवारों में कोहराम
गंगीरी।दादों निवासी रजत अखबार विक्रेता संजीव महेश्वरी का भतीजा था। रजत व मोहसिन में गहरी दोस्ती थी और दोनों अकसर साथ रहते थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
शोक में गुरुवार को बाजार भी नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed