फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two farmers died in an accident while returning after submitting compensation documents.

Aligarh News: मुआवजे के दस्तावेज जमा कर लौट रहे दो किसानों की हादसे में मौत

Thu, 25 Jun 2026 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two farmers died in an accident while returning after submitting compensation documents.
गभाना क्षेत्र के महरावल के पास बुधवार दोपहर को एक ट्रक ने बाइक सवार दो किसानों को रौंद दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। दोनों किसान फसल नुकसान के मुआवजे से संबंधित दस्तावेज जमा कर अलीगढ़ से लौट रहे थे।
विज्ञापन

चंडौस के नगला पदम निवासी किसान नवनीत चौहान (44) पुत्र भानुप्रताप सिंह और संतोष कुमार (30) पुत्र रामकिशन बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक ही बाइक से अलीगढ़ के लाल डिग्गी स्थित विद्युत कार्यालय गए थे। वहां वे अप्रैल माह में आग लगने से जली गेहूं की फसल के मुआवजे के लिए आवश्यक कागजात जमा कर शहर से लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे महरावल के पास पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में नवनीत चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष चौहान को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संतोष चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और उनका एक वर्ष का बेटा है। वहीं नवनीत चौहान के परिवार में पत्नी, 20 वर्षीय बेटी योगिता और 18 वर्षीय पुत्र सागर हैं। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक को राहगीरों ने शीशा में पत्थर मारकर रुकवा लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। सीओ महेश कुमार ने बताया है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में जल गई थी फसल
परिजनों के अनुसार अप्रैल में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से दोनों किसानों की करीब पांच-पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई थी। मुआवजा पाने की उम्मीद लेकर गए दोनों किसान घर तो लौटे, लेकिन शवों के रूप में। घटना से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।


फसल के मुआवजे की सभी औपचारिकताएं किसानों से पूरी कराने के बाद सभी फाइलों को मुअवाजे की मंजूरी के लिए विभाग को भेजा जा चुका है। जल्द ही सभी किसानों को जली फसलाें का मुआवजा दिया जाएगा। - निशांत कुमार, विद्युत उपखंड अधिकारी, गभाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed