फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two died due to vehicle collision

Aligarh News: अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे, दो की मौत

Thu, 28 Dec 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2023 12:39 AM IST
सार

अलीगढ़ के बरला में बाइक सवार युवक को एक वाहन ने रौंद दिया। वहीं, चंडौस में साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

विज्ञापन
Two died due to vehicle collision
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहात क्षेत्र में कोहरे का कहर शुरू हो गया। 27 दिसंबर को कोहरे की वजह से अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बरला में बाइक सवार युवक को एक वाहन ने रौंद दिया। वहीं, चंडौस में साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन


बरला के गांव निसारपुर निवासी अमित गौड़ (40) पुत्र नरेंद्र कुमार गौड़ नोएडा की एक कंपनी में कार्य करते थे। बुधवार को छुट्टी लेकर अपने गांव आ रहे थे। हैवतपुर के समीप एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो बेटों व एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन


इधर, 26 दिसंबर की रात चंडौस नगर पंचायत के मजरा नगला जाट निवासी राधेलाल (45) पुत्र ब्रह्म सिंह एक सरिया कंपनी से ड्यूटी कर नौ बजे साइकिल से अपने गांव नगला जाट जा रहे थे। अधिक कोहरा होने के कारण किसी वाहन ने चंडौस व नगला जाट के बीच टक्कर मार दी। राधेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और रात भर सड़क पर ही पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 दिसंबर की सुबह राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। चंडौस कोतवाल विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के बड़े भाई छिद्दा सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ चंडौस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed