फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two deputy proctors and two assistant proctors of AMU resigned

AMU: शुल्क वृद्धि का विरोध जारी, धरना-प्रदर्शन के बीच दो डिप्टी और दो असिस्टेंट प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा

Thu, 14 Aug 2025 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 11:40 PM IST
सार

एएमयू में 2 अगस्त से शुल्क वृद्धि के विरोध में विद्यार्थियों ने बाब-ए-सैयद पर धरना शुरू किया था। इसके बाद हंगामा बढ़ता गया। 8 अगस्त को जुमे की नमाज पढ़ने से रोकने और पुलिस कार्रवाई से विद्यार्थी आंदोलित हुए।

विज्ञापन
Two deputy proctors and two assistant proctors of AMU resigned
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शुल्क वृद्धि के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच दो डिप्टी प्रॉक्टर और दो असिस्टेंट प्रॉक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, आठ अगस्त को धरना स्थल पर जुमे की नमाज पढ़ने से रोकने और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद विद्यार्थियों ने आंदोलन तेज कर दिया था।

विज्ञापन


दो अगस्त से शुल्क वृद्धि के विरोध में विद्यार्थियों ने बाब-ए-सैयद पर धरना शुरू किया था। इसके बाद हंगामा बढ़ता गया। आठ अगस्त को जुमे की नमाज पढ़ने से रोकने और पुलिस कार्रवाई से विद्यार्थी आंदोलित हो गए। लगातार वह प्रॉक्टोरियल टीम से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी, डिप्टी प्राॅक्टर प्रो. मोहम्मद आसिफ, असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. अनवार अहमद, असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. इमरान अहमद उस्मानी ने प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली को अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रॉक्टर ने इस्तीफे की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन

 
कुलपति ने दोनों डिप्टी प्रॉक्टर और दोनों असिस्टेंट प्रॉक्टर का इस्तीफा मंजूर कर लिया। विद्यार्थियों के विरोध और हंगामे के बीच प्रॉक्टोरियल टीम का इस्तीफा देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले फरवरी 2020 में प्रॉक्टर प्रो. अफीफउल्लाह खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 15 दिसंबर 2019 को सीएए का विरोध के दौरान बवाल हो गया था। छात्रों ने प्रॉक्टर से इस्तीफे की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed