फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two dengue patients found in Aligarh

Dengue: अलीगढ़ में डेंगू की दस्तक, दो मरीज मिले, घरों में कराई गई लार्वा की जांच

Sat, 07 Sep 2024 01:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 01:23 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले में पहले से 11 मरीज डेंगू के थे। मगर संचारी रोगों के इस सीजन में अभी तक डेंगू का कोई मरीज नहीं आया था। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा राहत में था। मगर, 6 सितंबर सुबह दो डेंगू मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई। जैसे ही इन मरीजों की पुष्टि हुई तो टीमें दौड़ पड़ीं।

विज्ञापन
Two dengue patients found in Aligarh
लोधा के गांव में घर के बाहर लार्वा की जांच करते स्वास्थ्या विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

संचारी रोगों के सीजन में अलीगढ़ जिले में मलेरिया के बाद अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। 6 सितंबर को डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक नगला मान सिंह व दूसरा अनूपशहर रोड के ग्रीन अपार्टमेंट का है। खबर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डीएमओ की अगुवाई में दोनों के घरों पर पहुंची। जांच में दोनों घरों में लार्वा पाया गया, जिसका निस्तारण कराया गया। आसपास के घरों में भी लार्वा की जांच की गई।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में पहले से 11 मरीज डेंगू के थे। मगर संचारी रोगों के इस सीजन में अभी तक डेंगू का कोई मरीज नहीं आया था। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा राहत में था। मगर, 6 सितंबर सुबह दो डेंगू मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई। जैसे ही इन मरीजों की पुष्टि हुई तो टीमें दौड़ पड़ीं। एक टीम को नगला मान सिंह और दूसरी को अनूपशहर रोड के ग्रीन अपार्टमेंट भेजा गया।
विज्ञापन


डीएमओ डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में टीमों ने दोनों जगहों पर लार्वा मिलने पर उसका निस्तारण किया। इसके बाद आसपास के 50-50 घरों में लार्वा देखने के साथ-साथ मरीजों की खोज की गई। एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, ऋषि कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सचिन कुमार, प्रयोगशाला प्रावद्यज्ञ सौरभ, आशा संगिनी ममता सिंह, मीनू देवी, गुड़िया देवी उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को भी रहसूपुर में मलेरिया के मरीज मिले थे, वहां भी कैंप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed