{"_id":"5ebd41308ebc3e90813bf456","slug":"two-days-online-seminar-organized-in-amu122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी में हमें ऑनलाइन शिक्षण और अध्यापन का अवसर दिया हैः एएमयू कुलपति एएमयू के इंजीनियरिंग विभाग में दो दिवसीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी में हमें ऑनलाइन शिक्षण और अध्यापन का अवसर दिया हैः एएमयू कुलपति एएमयू के इंजीनियरिंग विभाग में दो दिवसीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन
ऑनलाइन सेमिनार में भाग लेते शिक्षक
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
अलीगढ़।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कालिज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय आॅन लाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। बिहेवियर ऑफ स्मार्ट मैटेरियल एंड कंकरीट स्ट्रक्चर्स विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि महामारी ने हमें ऑनलाइन शिक्षण और अध्यापन का अवसर दिया है। इस दिशा में सभी संभावनाओं का उपयोग किया जाना चाहिए। जामिया मिलिया इस्लामिया के डॉ. अकील अहमद ने यूज ऑफ स्मार्ट मटेरियल फॉर स्ट्रक्चरल कंट्रोल विषय पर अपने विचार रखे। डीटीयू की डॉ. शिल्पा पाल ने डेवलपमेंट ऑफ सेल्फ हीलिंग कंक्रीट फॉर क्रैक रिपेयर पर अपना दूसरा व्याख्यान प्रस्तुत किया।। बैनेट यूनिवर्सिटी के डॉ. टी विजालाक्षी और आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर अशरफ इकबाल ने भी अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष और प्रोग्राम के कन्वीनर प्रो.अब्दुल बाकी ने कहा कि स्ट्रक्चर हेल्थ मॉनिटरिंग एक उभरता हुआ विषय है। इसमें बिल्डिंग में होने वाले नुकसान का पता लगाने के साथ ही इनकी मरम्मत के लिए पीजों सेंसर्स का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब कंक्रीट से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से अध्ययन किया जा सकता है। कंम्पूयटर सेंटर के निदेशक डा. परवेज महमूद खान कार्यक्रमके टेक्नीकल कोआर्डीनेटर थे। सिविल इंजीनियरिंगविभाग के डा.मोहम्मद शारिक तथा डा. एसएम इब्राहीम सहायक कोआर्डीनेटर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।