{"_id":"604d11c88ebc3ec4965b29d3","slug":"two-days-exibition-start-at-amu-city-office-news-ali258557137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आगाज
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लैंड्स एंड गार्डन विभाग द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में उद्?
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के गुलिस्तान ए सैयद पार्क में लैंड्स एंड गार्डन विभाग की दो दिवसीय वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का शनिवार को शुभारंभ हो गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने किया। इस अवसर पर अलीगढ़ के आईजी पीयूष मोर्डिया भी मौजूद थे। प्रदर्शनी में सात श्रेणियों में अलग-अलग प्रकार के फूलों को शामिल किया गया है।
विश्वविद्यालय संस्थागत और निजी उद्यानों को ए श्रेणी में रखा गया है। इसमें 74 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। गमले के फूलों को बी श्रेणी में रखा गया है। इसमें 346 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। कट फ्लावर को सीए श्रेणी में रखा गया है। इसमें 174 प्रविष्टियां मिली हैं।
कट फ्लावर गुलाब को सी श्रेणी में रखा गया है, इसमें 85 प्रविष्टियां आई हैं। सजावटी फूलों को डी श्रेणी में रखा गया है। इसमें 98 प्रविष्टियां मिली हैं। फूलों की व्यवस्था को ई श्रेणी में रखा गया है। इसमें 32 प्रविष्टियां मिली हैं। इसके अलावा एक विशेष श्रेणी में 153 प्रविष्टियां मिली हैं। इसमें गुलाब, कोलियस, गुलदाउदी, बोगनविलिया, बोनसाई, कैक्टस और अन्य प्रकार के फूल व पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में कुलपति लाज, सह कुलपति लाज, रजिस्ट्रार लाज, प्रशासनिक ब्लॉक, वीसी नर्सरी, एसएस हाल मस्जिद, सर सैयद हाउस, गेस्ट हाउस नंबर एक, दो और तीन, एमए लाइब्रेरी, इंजीनियरिंग कॉलेज, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, कैनेडी हॉल, रसायन विज्ञान, गणित, धर्मशास्त्र, कला संकाय, गुलिस्तान सैयद, आरएएफ बटालियन104, अलहिंद अल बराकत, आईजी हॉल, वीएम हाल, बेगम अजीज उन निसा हाल आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डा. हमीदा तारिक, मेंबर इंचार्ज लैंड एंड गार्डन प्रोफेसर जकी अनवर सिद्दीकी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर मुजाहिद बेग, प्रॉक्टर प्रोफेसर मुहम्मद वसीम अली, एसोसिएट मेंबर इंचार्ज और कनवीनर फ्लावर शो डॉक्टर तारिक आफताब के अलावा विभिन्नि संकायों के अधिष्ठाता, विभागों के विभागाध्यक्ष, कॉलेजों के प्राचार्य और अन्य लोग उपस्थित थे। प्रदर्शनी का समापन 14 मार्च को दोपहर 3.30 बजे होगा।