{"_id":"643d759423913ee45d0f44b8","slug":"two-corona-infected-found-aligarh-ranked-55th-in-up-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो कोरोना संक्रमित मिले, यूपी में अलीगढ़ 55वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो कोरोना संक्रमित मिले, यूपी में अलीगढ़ 55वें स्थान पर
Mon, 17 Apr 2023 10:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:06 PM IST
सार
अलीगढ़ में सोमवार को जो दो मरीज पुष्ट हुए हैं, उनमें एक मरीज इगलास से है। वह नोएडा में उपचार के लिए गया था। जहां जांच के दौरान कोविड की पुष्टि हुई। इसी तरह अचल ताल का 22 वर्षीय युवक बुखार के लक्षण में जांच पर कोविड संक्रमित पाया गया। इसकी जांच निजी लैब पर हुई है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अलीगढ़ जिले में कोविड मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। एक सप्ताह के ब्रेक के बाद दो और मरीज कोविड संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें एक इगलास व दूसरा अचलताल इलाके से है। इस तरह प्रदेश में अपना जिला कोविड संक्रमण मामले में 55वें स्थान पर है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में सोमवार को जो दो मरीज पुष्ट हुए हैं, उनमें एक मरीज इगलास से है। वह नोएडा में उपचार के लिए गया था। जहां जांच के दौरान कोविड की पुष्टि हुई। इसी तरह अचल ताल का 22 वर्षीय युवक बुखार के लक्षण में जांच पर कोविड संक्रमित पाया गया। इसकी जांच निजी लैब पर हुई है।
विज्ञापन
इधर, बता दें कि प्रदेश स्तर पर जारी सूची के अनुसार अपना जिला कोविड संक्रमित मिलने के मामले में प्रदेश में 55वें स्थान पर है। एक सप्ताह के बाद फिर कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन