फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two children kidnapped and sold in Aligarh Four accused arrested

अलीगढ़: दो बच्चे अगवा कर नि:संतान दंपतियों को बेचे, चार गिरफ्तार, खरीदार को बताया गोद दिलवा रहे

Tue, 16 Mar 2021 09:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Two children kidnapped and sold in Aligarh Four accused arrested
बरामद किया गया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में ढाई साल के दो बच्चों का अपहरण करके उनको नि:संतान दंपती को बेचने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने बच्चे अपहरण करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


साथ ही बच्चे खरीदने वाले दो परिवारों में से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन लोगों ने बच्चों का अपहरण किया, उनमें से एक बच्चे का सगा बहनोई है। पीड़ित परिवार भी मजदूरी आदि का काम करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी कुलदीप गुणावत ने बताया थाना क्वार्सी के मोहल्ला मौलाना आजाद नगर से पांच अक्टूबर 2020 को ढाई साल का अयान पुत्र आस मोहम्मद निवासी गली नंबर 5, मौलाना आजाद नगर घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। 6 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च 2021 को मौलाना आजाद नगर से ही ढाई साल का एक और बच्चा शोएब पुत्र जलालुद्दीन भी गायब हो गया। जलालुद्दीन एएमयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसके संबंध में भी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इन दोनों ही मामलों में एक ही स्थान, एक ही उम्र और घटना का एक ही तरीका होने पर पुलिस को कुछ शक हुआ।

पुलिस ने मोहल्ले के बच्चों से पूछताछ की। मोहल्ले के बच्चों ने बताया कि शोएब को 2 दिन पहले उसका सगा बहनोई शेर मोहम्मद गोद में खिला रहा था। इसके बाद से ही वह गायब है। शेर मोहम्मद पुत्र अली शेर, निवासी मौलाना आजाद नगर गली नंबर 2, जलालुद्दीन का सगा दामाद है। इसके बाद पुलिस ने शेर मोहम्मद को रडार पर ले लिया।

यह वही शेर मोहम्मद था, जो बच्चा गायब होने के बाद पुलिस के साथ उसकी तलाश करवाने में जुटा था। रविवार को कुछ साक्ष्यों के साथ पुलिस ने शेर मोहम्मद को हिरासत में ले लिया। पहले तो शेर मोहम्मद ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की
तो उसने कबूल कर लिया कि उसी ने बच्चे को अगवा करके अपने साथी शाहरुख की मदद से बेच दिया है। 

शेर मोहम्मद ने कबूल किया कि उसने मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले और मौजूदा समय में दिल्ली के बाबरपुर में रह रहे फल व्यापारी उस्मान और उसकी पत्नी रुखसाना को बच्चा बेच दिया है। शोएब को 60 हजार रुपये में बेचा गया था।

इसके बाद पुलिस ने शेर मोहम्मद से अक्टूबर में गायब अयान के संबंध में पूछताछ की। इस पर भी शेर मोहम्मद ने पहले आनाकानी की लेकिन बाद में कबूल कर लिया कि अयान को उसने मुरादाबाद के कस्बा ठाकुरद्वारा में रहने वाले मुर्गा व्यापारी एहसान और उसकी पत्नी रेशमा को 70 हजार रुपये में बेच दिया है। 

मामला खुल जाने के बाद पुलिस ने ठाकुरद्वारा और दिल्ली के बाबरपुर में दबिश दी। शुएब के मामले में पुलिस ने रुखसाना को और अयान के मामले में एहसान को गिरफ्तार किया है। बच्चा खरीदने वाले दोनों ही दंपती नि:संतान हैं। इस मौके पर सीओ अनिल समानिया मौजूद रहे, जबकि खुलासे में क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल, एसआई अंकित कुमार आदि की मुख्य भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed