{"_id":"6765d40e2b44b7a6fc01b361","slug":"two-cars-were-attacked-riders-ran-away-to-save-their-lives-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101124-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो कारों पर किया हमला, जान बचाकर भागे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो कारों पर किया हमला, जान बचाकर भागे कार सवार
Sat, 21 Dec 2024 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:01 AM IST
सार
रात समय करीब साढ़े नौ बजे जीटी रोड पर गांव नानऊ के कुछ युवकों ने दोनों गाड़ियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर मारकर दोनों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त की गई थार कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
जीटी रोड पर गांव नानऊ में कुछ युवकों ने दो कारों पर हमला कर दिया। कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कार सवार लोग अपनी जान बचाकर थाने पहुंचे और अपने साथ हुई घटना बताई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गांव आमामदापुर निवासी रवि कुमार स्विफ्ट कार और गांव जसरथपुर निवासी आशीष कुमार थार कार से 20 दिसंबर की रात गांव जा रहे। इस बीच रात समय करीब साढ़े नौ बजे जीटी रोड पर गांव नानऊ के कुछ युवकों ने दोनों गाड़ियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर मारकर दोनों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवार किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन