{"_id":"673ba42a0f4b8182c5011064","slug":"two-cars-collide-two-injured-including-driver-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101036-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गाय को बचाने के प्रयास में दो कारों की भिड़ंत, चालक सहित दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गाय को बचाने के प्रयास में दो कारों की भिड़ंत, चालक सहित दो जख्मी
Tue, 19 Nov 2024 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:01 AM IST
सार
कार चालक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। एक गाय अचानक रोड पर आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में उनकी कार सामने चल रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाती क्रैन मशीन
- फोटो : संवाद
विस्तार
जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास 18 नवंंबर की शाम सड़क पर घूम रही गाय को बचाने के प्रयास में दो कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक कार में सवार चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गांव सिधौली निवासी दिनेश कुमार ने बताया है कि वह कार चालक अनुपम के साथ एटा के कस्बा जैथरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शाम सात बजे जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास पहुंचे तभी एक गाय अचानक रोड पर आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में उनकी कार सामने चल रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कार चालक अनुपम व दिनेश मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन