फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two buses collided in Madrak of Aligarh

Aligarh Road Accident: मडराक पर दो बस आपस में भिड़ीं, एक की मौत और छह लोग घायल

Fri, 02 Feb 2024 07:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 07:12 PM IST
सार

अलीगढ़ के मडराक में देर शाम दो निजी बसें आमने-सामने आपस में भिड़ गईं। जिससे एक की मौत हो गई और छहा यात्री सवार घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ के मलखान सिंह अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। हादसे से आधा किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Two buses collided in Madrak of Aligarh
आमने-सामने आपस में भिड़ीं बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

शाम करीब छह बजे अलीगढ़-हाथरस रोड पर आर्यनगर स्थित ईंट भट्ठे के समीप दो निजी बसें सामने से टकरा गईं। एक बस में बराती भरे थे जो हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव किंदौली से दादों लौट रहे थे। हादसे में बरात वाली बस में सवार एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में मौजूद छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत चिंताजनक बताई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दादों कस्बे के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी शादाब पुत्र रफीक खां की बरात हाथरस जनपद के हाथरस गेट क्षेत्र में गांव बड़ी  किंदौली गई थी। गांव निवासी पप्पन पुत्री मोहम्मदी के साथ निकाह के बाद दो वाहनों में बरात दादों लौट रही थी। दूल्हा-दुल्हन दूसरे वाहन में थे। जो बस टकराई उसमें करीब 60 बराती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस टक्कर
उधर अलीगढ़ शहर के गांधी पार्क से सासनी के लिए निजी बस जा रही थी। मडराक से थोड़ा आगे आर्यनगर में ईंट भट्ठे के पास दोनों बसें सामने से टकरा गईं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों के अनुसार बरातियों से भरी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था, जिससे अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी साइड पर चली गई। वहीं कुछ लोगों में चर्चा थी कि बरात वाली बस के चालक ने मदिरापान कर रखा था।

बसों के सामने से टकराने पर बरात वाली बस में मौजूद 50 वर्षीय हरपाल पुत्र रामफल निवासी दादों की मौत हो गई। वह किसान थे। अपने पीछे दो शादीशुदा बेटों सहित परिवार को रोता छोड़ गए हैं। वहीं दोनों बस में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें 52 वर्षीय मुन्ने की खां की हालत गंभीर बनी हुई है।

मडराक में आर्यनगर के समीप दो निजी बसें सामने से टकराई हैं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों के मामूली चोटें आई थीं। दोनों बसों को क्रेन के जरिये सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। -पलास बंसल, एसपी ग्रामीण। 


अलीगढ़-हाथरस रोड पर दूर तक लग गया जाम
हादसे के बाद अलीगढ़-हाथरस रोड पर दूर तक जाम लग गया। सड़क पर दोनों ओर काफी संख्या में वाहन फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले बसों के घायलों को तीन एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया। इसके बाद मौके पर क्रेन बुलवाकर दोनों बसों को सड़क से हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में मौजूद बच्चे और बुजुर्ग परेशान से से दिखे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed