{"_id":"65d6c31d21c5b051b509e196","slug":"two-brothers-sentenced-for-samuhik-duskarm-of-teenage-girl-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बोलते थे बहन, कर डाला सामूहिक दुष्कर्म, दो भाइयों को हुई 20-20 वर्ष की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बोलते थे बहन, कर डाला सामूहिक दुष्कर्म, दो भाइयों को हुई 20-20 वर्ष की कैद
Thu, 22 Feb 2024 09:14 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 09:14 AM IST
सार
18 जुलाई 2018 की शाम करीब साढ़े सात बजे किशोरी को रास्ते में दो भाई मिले, जो उसे बहन बोलते थे। दोनों ने किशोरी को जबरन पकड़ लिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों भाइयों को 20-20 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र में किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में दो भाइयों को 20-20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। साथ में 25-25 हजार रुपये जुर्माना तय किया है। इसमें से 40 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने होंगे। यह फैसला मिशन शक्ति अभियान के तहत एडीजे पॉक्सो सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत ने सुनाया है।
विज्ञापन
अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी महेश सिंह के अनुसार घटना 18 जुलाई 2018 की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। वादी मुकदमा के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी पड़ोसी के घर शादी में गई थी। वहां गांव का युवक मिला। उसने कहा कि तुम्हें सीटू किसी काम से बुला रहा है। किशोरी ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया और वहां जाने लगी।
विज्ञापन
तभी रास्ते में सीटू व उसका भाई जीतू मिले, जो उसे बहन बोलते थे। दोनों ने किशोरी को जबरन पकड़ लिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी बदहवास हालत में घर आई और पिता को बताया। उसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में चार्जशीट के आधार पर न्यायालय में सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन