फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two brothers injured in accident.

बौनेर तिराहे पर रोडवेज बस ने दो भाइयों को रौंदा, हालत गंभीर

Sat, 17 Aug 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
two brothers injured in accident.
बौनेर हाईवे पर हुयी सड़क दुघर्टना में घायल दानिश। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के बौनेर तिराहे पर शनिवार की शाम को एक बाइक सवार दो भाइयों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पनैठी कस्बा के सियौर बंबा निवासी आसिफ व उसका छोटा भाई दानिश एक बाइक पर सवार होकर जीवनगढ़, क्वार्सी स्थित अपनी बहन की ससुराल आ रहे थे। बौनेर तिराहे पर बाइक को मोड़ते समय सामने से आती एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों भाई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख राहगीरों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों को जेएन मेडिकल कालेज भेजा। यहां उनके परिजन भी सूचना पाकर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार आसिफ की हालत गंभीर है। दानिश को फिलहाल होश आ गया है। गांधी पार्क इंस्पेक्टर के मुताबिक रोडवेज चालक बस को लेकर फरार हो गया है। फिलहाल परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed