फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two brothers died in car bike collision

Aligarh Road Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो भाईयों की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 08 Apr 2025 01:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 01:49 PM IST
सार

दोनों भाई अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार को भमरौला गांव गए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस आ रहे थे, जैसे ही सारसौल चौराहे पर पहुंचे तभी एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Two brothers died in car bike collision
मृतक राजकुमार व शिवम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तयेरे और चचेर दो भाई अलीगढ़ में रहकर नौकरी और कोचिंग कर रहे थे। देर रात एक दोस्त की शादी से बाइक पर लौट रहे दोनों भाईयों में अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना अंतर्गत सारसौल चौराहे पर एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों भाईयों को मेडिकल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस के थाना सिकंदराराऊ अंतर्गत लिहा आलमपुर निवासी 30 वर्षीय राजकुमार सिंह पुत्र राम सिंह अलीगढ़ में खैर रोड पर किराये के मकान पर रहकर एक कंपनी में काम करता था। राजकुमार के साथ में उनका चचेरा भाई 19 वर्षीय शिवम पुत्र राकेश कुमार रहकर कोचिंग कर रहा था। 
विज्ञापन


दोनों अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार को भमरौला गांव गए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस आ रहे थे, जैसे ही सारसौल चौराहे पर पहुंचे तभी एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।  हादसे की खबर पर परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जबकि राजकुमार तीन भाईयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed