फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two brothers died after being crushed by a truck

Aligarh Road Accident: कोहरे में हाईवे पर फिसली बाइक, ट्रक से कुचलकर दो भाइयों की जान गई

Thu, 14 Nov 2024 10:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

कोहरे में हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दो भाई सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two brothers died after being crushed by a truck
आगरा रोड पर रात 10 बजे छाई धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के हाईवे पर शाहपुर कुतुब के पास 13 नवंबर रात 10 बजे बाइक के अनियंत्रित होकर फिसल जाने से सड़क पर गिरे दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। रिश्ते में दोनों आपस में फुफेरे व ममेरे भाई थे। हादसे में दोनों की माैत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल रहा । घायल युवक को पुलिस ने जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


थाना जवां क्षेत्र के कोटा बहादुर निवासी 32 वर्षीय शाहबुद्दीन खां अपने रिश्ते के भतीजे 18 वर्षीय खालिद व भांजे 19 वर्षीय परवेज के साथ बुधवार को दिन में बाइक से सासनी, हाथरस गए थे। तीनों रात करीब 10 बजे वापस अलीगढ़ आ रहे थे। तीनों जैसे ही हाईवे पर थाना रोरावर क्षेत्र के शाहपुर कुतुब पर पहुंचे तभी बाइक चला रहे शाहबुद्दीन किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। फलस्वरूप तीनों बाइक फिसल जाने से सड़क पर जा गिरे। जिसमें शाहबुद्दीन डिबायडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि खालिद व परवेज सड़क पर ही गिर पडे। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल डाला । 
विज्ञापन


सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि हादसे में दोंनों की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल रहा । उधर, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शाहबुद्दीन को जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। हादसे के बाद जवां क्षेत्र के गांव कोटा बहादुर में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed