फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two bike riders injured in car collision

Aligarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

Fri, 29 May 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in car collision
हादसे में घायल युवक।  - फोटो : samvad
बाइक पर सवार क्षेत्र के गांव गालिवपुर निवासी रासिल खां पुत्र शकील खां सहित दो लोग कार की टक्कर से घायल हो गए। घायलों में रासिल के रिश्तेदार गांव धनसारी थाना छर्रा निवासी मुकलतिन पुत्र बाबू खां भी शामिल हैं। दोनों लोग छर्रा से बाइक द्वारा बृहस्पतिवार की सुबह अपने गांव आ रहे थे। तभी थाना छर्रा क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया के मरघट के सामने पीछे से कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। वहीं, रासिल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक से उसकी दुश्मनी चली आ रही है। उसने ही किसी और की कार से टक्कर मरवा कर घायल करवाया है। घायल रासिल थाने में तहरीर देने गए तो गंगीरी पुलिस ने मामला थाना छर्रा का बता कर लौटा दिया। एसओ ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि घटना गंगीरी थाना क्षेत्र में नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed