फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two Arrested in Mahatma Gandhi Effigy shot Matter

बापू के पुतले को गोली मारने के मामले में 6 गिरफ्तार, पूजा शकुन और पति अशोक पाण्डेय फरार

Fri, 01 Feb 2019 12:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two Arrested in Mahatma Gandhi Effigy shot Matter
two man arrest

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उनके पुतले को गोली मारने और उसका दहन करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से अदालत ने दो को जेल भेज दिया है, जबकि एक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं तीन अन्य अभी पुलिस की हिरासत में है। मुख्य आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और उनके पति अशोक पाण्डेय फरार हैं। इन दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, कांग्रेस, सपा और एएमयू छात्रों ने इस कृत्य का पुरजोर विरोध किया है।

विज्ञापन


एएसपी नीरज जादौन ने बताया कि पूजा शकुन के भतीजे अभिषेक और मनोज कुमार निवासी बी दास कंपाउंड नौरंगाबाद को बुधवार रात को पकड़ा था। इसी क्रम में एडवोकेट गजेंद्र कुमार निवासी सराय बुर्ज आगरा रोड को गुरुवार सुबह पकड़ा गया। अदालत में तीनों की पेशी हुई, जहां से अभिषेक और मनोज को जेल भेज दिया गया है। एडवोकेट गजेंद्र की जमानत हो गई। गुरुवार शाम को इसी मामले में आरोपी हरिशंकर, राजीव कुमार और जयवीर शर्मा निवासी नौरंगाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनको शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पूजा शकुन पाण्डेय और उनके पति अशोक पाण्डेय फरार हैं। इन दोनों के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हो गए हैं। इसलिए पुलिस सर्विलांस के साथ-साथ मुखबिरों की मदद भी ले रही है।
विज्ञापन


इस प्रकरण में चार लोग अब तक फरार हैं। गांधीपार्क थाने में इस मामले में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि बुधवार को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर नौरंगाबाद इलाके के एक घर में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के पुतले पर एयर पिस्टल से तीन गोलियां दागी और उसका दहन किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में का स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा 30 जनवरी को शौर्य दिवस के रूप में गांधी की तथाकथित राष्ट्रभक्ति और अहिंसा को उजागर करती है। वहीं, महासभा के कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे की राष्ट्रभक्ति का संदेश आम जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। पूजा शकुन पाण्डेय के इस कृत्य से महासभा का उद्देश्य पूर्ण नहीं होता है। 

- मुकुल मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारत हिंदू महासभा

अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ आतंकवादियों को है, जो भारत माता को डायन कहते हैं। क्या महात्मा गांधी भारतीय संविधान से ऊपर हैं। क्या यह जरूरी है कि महात्मा गांधी को हर व्यक्ति पूजे। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी वध का मंचन करके कोई बड़ा गुनाह नहीं किया है। 
- अशोक पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारत हिंदू महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed