{"_id":"692f5093592263b97007c445","slug":"two-accused-of-bird-hunting-arrested-in-sangla-aligarh-news-c-56-1-sali1016-141165-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सैंगला में परिंदों का शिकार \n\n\n\nकर रहे दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सैंगला में परिंदों का शिकार कर रहे दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बनवारीपुर के मजरा गांव सैंगला में प्रवासी पक्षियों का शिकार करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों युवक सुबह सैंगला के पोखर पर नशीला पदार्थ खिलाकर प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन्यजीव प्रेमी अमन सिंह जादौन ने उन्हें तीन मृत पक्षियों के साथ पकड़कर वन विभाग और पुलिस को सौंप दिया।
सूचना मिलते ही वन रेंजर दिलीप कुमार ने टीम को मौके पर भेजा। बीट प्रभारी चंद्रपाल सिंह और वन रक्षक श्रीचंद ने दोनों शिकारियों रुस्तम और अमर सिंह निवासी नगला अहीर, बरवाना को गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे से गैडवाल प्रजाति (यूके में संरक्षित श्रेणी वाली बत्तख) के दो पक्षी और नॉर्दर्न पिंटेल प्रजाति (बत्तख) का एक मृत पक्षी बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की धारा 09, 39 व 51 के तहत गैरजमानती धाराओं में कार्रवाई की गई है। तीनों मृत पक्षियों का पशु चिकित्सालय हसायन में डॉ. पीयूष कुमार सिंह द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। संवाद