फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   singer Tinkle sang bhajans of Khatu Shyam

Aligarh News: गायिका टिंकल ने जब गाए खाटू श्याम के भजन, जमकर झूमे भक्त

Tue, 30 May 2023 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2023 01:46 AM IST
सार

टिंकल शर्मा ने कीर्तन की है रात बाबा श्याम दौड़े आएंगे ..., सज धज के बैठे हैं..., मोर छड़ी लहराई..., बाबा तुम जो मिल गए..., मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा..., फंसी भंवर में थी मेरी नैया..., जब जब भी तू हारेगा बाबा तुझे संभालेगा... आदि भजनों के माध्यम से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
singer Tinkle sang bhajans of Khatu Shyam
ट्विंकल शर्मा के भजनों पर झूमते श्रोता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट रोड के एडीए कॉलोनी स्थित श्री बांके बिहारीजी मंदिर का बारहवां वार्षिकोत्सव सोमवार को पूरे उल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह हवन-यज्ञ के साथ बांके बिहारीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फूल बंगला एवं छप्पन भोग सजाने के साथ ही भक्तों ने दर्शन किए। रात में प्रसिद्ध भजन गायिका एवं दिल्ली से पधारी टिंकल शर्मा ने श्री खाटू श्याम के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। जिन पर बाबा श्याम के भक्त झूमते रहे।

विज्ञापन


टिंकल शर्मा ने कीर्तन की है रात बाबा श्याम दौड़े आएंगे ..., सज धज के बैठे हैं..., मोर छड़ी लहराई..., बाबा तुम जो मिल गए..., मेरी बिगड़ी तो मेरा बाबा ही बनाएगा..., फंसी भंवर में थी मेरी नैया..., जब जब भी तू हारेगा बाबा तुझे संभालेगा... आदि भजनों के माध्यम से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्तजन बाबा श्याम के रंगों में रंग गए। भक्तों ने बाबा का शृंगार किया और छप्पन भोग के जरिए श्याम रसोई का भी आयोजन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल ने भी भाग लिया। आयोजन में महेश चंद्र अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, प्रांजुल अग्रवाल, शौरवी अग्रवाल, सह आयोजक राजीव अग्रवाल, रक्षा, विपिन, निशि, नितिन, सीए सोनल, प्रिंस, वीनेश, प्रियांशी, मानव, आदित्य, रिद्धि, सिद्धि, ख्याति, सात्विक, पीएस राघव, अवनेंद्र तोमर, ओमकार सिंह, आर स्वरूप आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed