{"_id":"57d8652b4f1c1bef30d48847","slug":"tweeted-to-police-may-help-in-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस को करें ट्विट, संकट में पाएं मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को करें ट्विट, संकट में पाएं मदद
अभिषेक शर्मा
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को करें ट्विट, संकट में पाएं मदद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अभिषेक शर्मा
यदि आप किसी संकट की घड़ी में हैं और स्मार्ट फोन आपके पास है तो किसी भी समय अलीगढ़ पुलिस की मदद ले सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम की सेवा डॉयल-100 के साथ-साथ सोशल साइट्स के ट्विटर पर भी उपलब्ध है। ट्विटर पर की गई शिकायतों की खुद एसएसपी स्तर से मॉनीटरिंग की जाती है। इन पांच दिनों में प्रतिभा कॉलोनी के संदीप सिंह को इस एकाउंट की मदद से पुलिस ने गुुंडों से बचाया और उन्होंने ट्विट करके पुलिस को थैंक्स भी किया।
यूपी पुलिस के डीजीपी जावीद अहमद ने 8 सितंबर से यूपी पुलिस को ट्विटर पर एक्टिव किया है। इसके तहत हर जिले में एसएसपी, रेंज में डीआईजी और जोन में आईजी स्तर पर ट्विटर एकाउंट एक्टिव कराए गए हैं। अपने यहां जिले में अलीगढ़ पुलिस, रेंज में डीआईजी रेंज अलीगढ़ के नाम से ट्विटर एकाउंट एक्टिव हो गया है। अलीगढ़ पुलिस के एकाउंट से 632 फालोवर जुड़े हैं। पांच दिन में दो शिकायतें भी आई हैं, जिनमें एक शिकायत संदीप सिंह ने गुंडों से बचाने संबंधी की थी, जिस पर उन्हें मदद मिली। दूसरी शिकायत शस्त्र लाइसेंस संबंधी थी, जिस पर उन्हें जवाब दिया गया कि पुलिस प्रक्रिया जारी है। जल्द उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के यहां भेज दी जाएगी। इसी तरह डीआईजी रेंज के एकाउंट से 601 फलोवर जुड़े हैं। बता दें कि बाकायदा पीआरओ सेल का स्टाफ इनकी निगरानी करता है। एसएसपी मॉनीटरिंग करते हैं। प्रत्येक माह इसकी एक रिपोर्ट भी बनेगी।