{"_id":"68d6cfc34a618d9dea0de42e","slug":"tvs-bike-showroom-owner-shot-dead-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: खेरेश्वर चौराहे पर सनसनीखेज वारदात, बस में चढ़ते टीवीएस बाइक शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: खेरेश्वर चौराहे पर सनसनीखेज वारदात, बस में चढ़ते टीवीएस बाइक शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या
Sat, 27 Sep 2025 12:32 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 27 Sep 2025 12:32 AM IST
सार
टीवीएस बाइक शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता सिकंदराराऊ जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हो रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक आए, जिन्होंने आते ही बस में चढ़ते अभिषेक को निशान बनाकर चेहरे पर गोली मारी। गोली माथे के आसपास लगी।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक गुप्ता
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कस्बा खैर स्थित टीवीएस बाइक शोरूम के मालिक 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता की रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहा पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये सनसनीखेज वारदात 26 सितंबर देर शाम उस समय हुई, जब वे पिता-चचेरे भाई संग अपने गांव कचौरा हाथरस जाने के लिए रोडवेज बस में चढ़ रहे थे। तभी बाइक सवार दो हमलावर अभिषेक को चेहरे पर गोली मारकर भाग गए। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारण स्पष्ट नहीं हुए थे। पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
मूल रूप से हाथरस में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी गल्ला आढ़ती नीरज गुप्ता ने 21 अगस्त को कस्बा खैर में टीवीएस बाइक का शोरूम खोला है। जिसका संचालन उनका बड़ा बेटा अभिषेक गुप्ता करता था। कभी कभार वह खैर में रुक जाता था। कभी अपने गांव भी चला जाता था। शुक्रवार को शोरूम पर उसके पिता नीरज, चचेरा भाई जीतू भी आए हुए थे। देर शाम शोरूम बंद कर तीनों गांव जाने के लिए खैर से किसी वाहन से खेरेश्वर चौराहा पहुंचे। वहां से कुछ देर पुलिस बूथ के पास बस का इंतजार करने के बाद सिकंदराराऊ जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हो रहे थे।
विज्ञापन
तभी बाइक पर दो युवक आए, जिन्होंने आते ही बस में चढ़ते अभिषेक को निशान बनाकर चेहरे पर गोली मारी। गोली माथे के आसपास लगी। इसके बाद हमलावर नादा पुल की ओर भाग गए। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। आनन फानन सूचना पर इलाका पुलिस व लोग एकत्रित हो गए। घायल अभिषेक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मगर वहां मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार अभी घटना को लेकर जांच की जा रही है। कारणों पर परिवार से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। एक टीम सीसीटीवी देखने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन